एसएसबी ने 20 बोरी उर्वरक व 1 टाटा मैजिक  के साथ एक तस्कर गिरफ्तार 

एसएसबी ने 20 बोरी उर्वरक व 1 टाटा मैजिक  के साथ एक तस्कर गिरफ्तार 

प्रमोद कुमार 

मोतिहारी,पू०च०।
झारोखर थाना क्षेत्र में 71वी वाहिनी एस एस बी सीमा चौकी जमुनिया  कैंप के जवानों के द्वारा गत शाम की गई कार्यवाही में एक तस्कर को सीमावर्ती डामर चौक के समीप  20 बोरी उर्वरक व 1 टाटा मैजिक  के साथ गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार किया गए तस्कर की पहचान भारतीय नागरिक  ग्राम खरसलवा, जमुनिया के निवासी  अर्जुन कुमार राज उम्र 25 वर्ष के रूप में किया गया है।खाद तस्करी  में मोटा मुनाफा और मौजूदा कानून को देखते हुए सीमावर्ती क्षेत्र की जनता, उर्वरक विक्रेता, महिलाओं और बच्चों की बहुत बड़ी भागीदारी है।

वही एक तरफ किसान को उर्वरक नहीं मिल रही है लेकिन लगातार बॉर्डर इलाके के एसएसबी द्वारा उर्वरक पकड़ी जा रही है लेकिन जिला प्रशासन कृषि विभाग इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। आखिर कृषि विभाग की मिलीभगत तो नहीं है।

वही उर्वरक विक्रेता को कृषि सलाहकार के निगरानी में उर्वरक की बिक्री करनी है तो नेपाल को उर्वरक कौन बेच रहा है। जिम्मेदार विभाग मलाई के बदले इन सभी उर्वरक विक्रेताओं पर कार्यवाही से बच रहा है ताकि मालाई खाते रहे। वही चंदन कुमार सहायक  कमांडेड ने बताया कि भारतीय किसानों का हिस्से का उर्वरक नेपाल क्यों भेजा जा रहा है।आवश्यक कागजी प्रक्रिया के पश्चात,जब्त किए गए उर्वरक व वाहन को कृषि कार्यालय घोड़ासहन को सौप दिया जायेगा।