महिला सशक्तिकरण सामाजिक विकास की आधारशिला: संजीव चौरसिया

महिला सशक्तिकरण सामाजिक विकास की आधारशिला: संजीव चौरसिया

महिला सशक्तिकरण सामाजिक विकास की आधारशिला: संजीव चौरसिया

P9bihar news 


कार्यालय 
पटना। नारी का सशक्तिकरण ही सामाजिक विकास की बुनियाद है. केंद्र और राज्य सरकारें भी नारी सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। नारी की भूमिका सभी क्षेत्रों में समान रूप से निरंतर आगे बढ़ रही है। महिलाओं के उत्थान से ही परिवार, समाज, राज्य और देश का विकास संभव है।

उक्त बातें विधायक संजीव चौरसिया ने नारी सहभागिता के अनुभव और सशक्तिकरण के आयाम पर सहयोगी संस्था द्वारा क्रिया संस्था के सहयोग से आयोजित कार्यशाला के दौरान कहीं। उन्होंने यह भी कहा कि समाज में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में विशेष प्रयास किए जाने चाहिए, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें और समाज में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।

इस दौरान विधायक संजीव चौरसिया ने 6 महिला जन-प्रतिनिधियों को नारी सशक्तिकरण के उत्कृष्ट प्रयासों के लिए सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इन महिलाओं ने पंचायत स्तर पर न केवल अपने अधिकारों को पहचाना है, बल्कि वे समाज की अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनी हैं। इस सम्मान से यह संदेश मिलता है कि महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी हो सकती हैं

यदि उन्हें सही दिशा और समर्थन मिले।पटना की महापौर सीता साहू ने कहा कि महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में परचम लहरा रही हैं। महिला सशक्तिकरण की प्रथम सीढ़ी यह है कि महिलाएं अपने अधिकारों से अवगत होकर स्वयं को सशक्त करने की कोशिश करें।