दुःखद खबर स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन

दुःखद खबर स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन

मोतिहारी 

भारत की आवाज़, देश का संगीत, प्रशंसकों का गीत, कलाकारों की प्रेरणा, अंतहीन विशेषणों से अलंकृत, करोडों दिलों में बसने वाली..... दीदी आप अमर हैं। लेकिन ... फिर भी ...आपको अभी इहलोक नहीं छोड़ना चाहिए था। आज पूरा देश शब्दहीन हो चुका है। अनायास लोगों को अपने कानों पर विश्वास नहीं होता। काश, ईश्वर करोड़ों लोगों की दुआएं और याचनाओं पर अपनी कृपा दृष्टि बनाये रखते।