दूर हुई विभागीय अड़चन-दीपावली में जगमग होगा शहर

दूर हुई विभागीय अड़चन-दीपावली में जगमग होगा शहर

दूर हुई विभागीय अड़चन-दीपावली में जगमग होगा शहर

P9bihar news 


प्रमोद कुमार शर्मा 
मोतिहारीl नगर निगम सशक्त स्थायी की बैठक की गईl वही उप मेयर लालबाबू प्रसाद गुप्ता ने बताया कि यह दीपावली के पहले पूरा क्षेत्र जगमग होना चाहिए,नए लाइट लगे और खराब लाइटों की मरम्मत हो। मगर विभागीय नियमो के तहत लगभग दो महीने लगते लाइट लगने में। इस समस्या के समाधान के लिए आज पटना में नगर विकास मंत्री नितिन नवीन से मिला।

नितिन नवीन ने  सचिव अभय कुमार सिंह से त्वरित दीपावली से पहले लाइट लगे इसके निर्देश दिए।तत्पश्चात नगर विकास विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह से मुलाकात भी किए,मिलकर अपनी बात रखी फिर नगर आयुक्त सौरभ सुमन यादव से सचिव अभय कुमार सिंह की वार्तालाप हुई

और जो तकनीकी विभागीय अड़चन थी वह दूर हो गई। अब दीपावली के पहले लाइटें लगेंगी,खराब लाइटें बनेगी और सारा मोतिहारी जगमग-जगमग होगा। महापर्व छठ में छठ घाटों की खूब बढ़िया सफाई एवम सुरक्षा की व्यवस्था भी होगी इसपर भी चर्चा  हुई।