चम्पारण सत्याग्रह युगों युगों तक रामायण और महाभारत की तरह याद की जाएगी: डा राजेश अस्थाना

चम्पारण सत्याग्रह युगों युगों तक रामायण और महाभारत की तरह याद की जाएगी: डा राजेश अस्थाना

चम्पारण सत्याग्रह युगों युगों तक रामायण और महाभारत की तरह याद की जाएगी: डा राजेश अस्थाना

P9bihar news 

प्रमोद कुमार शर्मा 
मोतिहारी।
युवा पीढ़ी चम्पारण सत्याग्रह को न के बराबर जानती है। उन्हें यह मालूम नही है कि उनके पूर्वजों ने कितनी कुर्बानियां दी है। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में पहले असहयोग आंदोलन के रूप "चम्पारण सत्याग्रह’’ का नाम स्वर्णाक्षरों में उल्लेखित है। आज की युवा पीढ़ी को इतिहास से अवगत कराने हेतु युवराज मीडिया एण्ड एंटरटेनमेंट द्वारा  ’’चम्पारण सत्याग्रह’’ नाम से भव्य फीचर फिल्म बनायी गई है।

रामायण और महाभारत की तरह माइल स्टोन साबित होगी फ़िल्म "चम्पारण सत्याग्रह" और इसे ऐतिहासिक धरोहर के रूप में लोग संजोएँगे।सम्पूर्ण विश्व में चम्पारण के अतीत के अनछुए पहलुओं से रूबरू कराती फ़िल्म "चम्पारण सत्याग्रह" युगों- युगों तक रामायण और महाभारत की तरह याद की जाएगी। उक्त बातें फ़िल्म के लेखक- निर्देशक डा. राजेश अस्थाना ने युवराज मीडिया एण्ड एंटरटेनमेंट की बहुचर्चित हिन्दी फ़िल्म चम्पारण सत्याग्रह का पोस्ट प्रोडक्शन के बीच तैयार हुए फ़िल्म के ट्रेलर के विशेष शो के दौरान स्थानीय जिला परिषद स्थित ऑडोटोरियम में उपस्थित कलाकार, पत्रकार एवं कलाप्रेमियों से कही।

डा. अस्थाना ने कहा कि रामायण और महाभारत की तरह माइल स्टोन साबित होगी फ़िल्म "चम्पारण सत्याग्रह" और इसे ऐतिहासिक धरोहर के रूप में लोग संजोएँगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलापरिषद अध्यक्ष श्रीमती ममता राय उपस्थित थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन डा. अस्थाना ने किया।ज्ञात हो कि आज की युवा पीढ़ी चम्पारण सत्याग्रह को न के बराबर जानती है। उन्हें यह मालूम नही है कि उनके पूर्वजों ने कितनी कुर्बानियां दी है। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में पहले असहयोग आंदोलन के रूप चम्पारण सत्याग्रह का नाम स्वर्णाक्षरों में उल्लेखित है।

आज की युवा पीढ़ी को इतिहास से अवगत कराने हेतु युवराज मीडिया एण्ड एंटरटेनमेंट द्वारा चम्पारण सत्याग्रह नाम से भव्य फीचर फिल्म बनायी गई है, जिसमें भोजपुरी एवं हिन्दी फिल्मों के मशहूर कलाकारों ने अभिनय किया है। फ़िल्म के ट्रेलर ने शुरुआत में ही दर्शकों को झकझोर कर रख दिया। फ़िल्म के ट्रेलर से एक बात तो तय है कि फ़िल्म सम्पूर्ण विश्व में चम्पारण के अतीत के अनछुए पहलुओं से रूबरू कराएगी।

इस दौरान वरीय संस्कृतिकर्मी प्रसाद रत्नेश्वर, वरीय पत्रकार ओजैर अंजुम, कैलाश गुप्ता, वरीय पत्रकार कैलाश गुप्ता, पत्रकार तेजस्वी, समाजसेवी म. समीर के साथ साथ  फ़िल्म चम्पारण सत्याग्रह  के कलाकारों में मुन्ना कुमार, शशिभूषण राय उर्फ गप्पू राय, अखिलेश्वर यादव, रूपेश पाण्डेय, प्रभात रंजन मुन्ना, म. शाहनवाज, मिठू गुप्ता, प्रतिभा शर्मा, अशरफ अली अकेला, म. अरशद, कमलेश शर्मा, गुलशन वर्मा, विजयकांत मणि तिवारी समेत दर्जनों अतिथियों ने अपने अपने विचार रखे।

फ़िल्म में  लगभग 168 कलाकारों ने डायलॉग के साथ अभिनय का जलवा बिखेरा है एवं 1000 जूनियर आर्टिस्ट के साथ साथ बैल, घोड़ा और हाथी ने भी अभिनय किया है।युवराज मीडिया एण्ड इन्टरटेनमेंट द्वारा कॉरपोरेट रूप में बन रही इस फ़िल्म एवं वेब सीरीज में सुप्रसिद्ध गाँधीवादी ब्रजकिशोर सिंह लिखित चम्पारण में बापू एवं डा. राजेश अस्थाना द्वारा लिखित पुस्तक चम्पारण सत्याग्रह गाथा से संदर्भित है।

युवा फ़िल्मकार ई. युवराज द्वारा निर्मित चम्पारण सत्याग्रह की परिकल्पना, कथानक, स्क्रिप्ट, संवाद, अभिनय एवं निर्देशन का जिम्मा राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त बिहार के चर्चित फिल्मकार डा. राजेश अस्थाना ने संभाला है।फ़िल्म की सह निर्मात्री डा. सीमा रानी, अस्मिता राज, अशोक सहनी व सुरभि श्रीवास्तव हैं, तो गीतकार चम्पारण के ही गीतों के राजकुमार की उपाधि से विभूषित पंडित अश्विनी कुमार आँसू एवं डा. राजेश अस्थाना हैं। संगीतकार स्नेहाशीष शिबू देब हैं।

फ़िल्म में छायांकन अशोक माही, स्थिर छाया रिंकू गिरी का है तो संपादन मुंबई में बिहार के चर्चित फ़िल्म संपादक कृष्ण मुरारी यादव, पोस्ट प्रोडक्शन जी फोकस स्टूडियो मुम्बई, डी आई संपादन राज मिनरुल, वीएफएक्स रितेश, क्रोमा रविन्द्र कुमार, थ्री डी सुरेन्द्र पंडित, मिक्सिंग शाहनवाज़ एवं साउंड डिजाइन राजा यादव के हैं।

वही बिजनेस हेड आकाश मित्तल, कला राज कुमार उपाध्याय, मुख्य सहायक निर्देशक चन्दन झा, सहायक निर्देशक कंचन सिंह, बबिता श्रीवास्तव एवं रौशन, फ़िल्म में स्पॉट गोलू ठाकुर, दिनेश पासवान एवं रंजन कुमार, प्रोडक्शन कंट्रोलर राममणि एवं चंदेश्वर, रूप सज्जा माइकल एवं श्वेता राज का है।