राष्ट्रीय लोक मोर्चा से छः वर्षों के लिए किया गया निष्कासित।

राष्ट्रीय लोक मोर्चा से छः वर्षों के लिए किया गया निष्कासित।

राष्ट्रीय लोक मोर्चा से छः वर्षों के लिए किया गया निष्कासित।

P9bihar news 

प्रदीप कुमार यादव 
मोतिहारी।
राष्ट्रीय लोक मोर्चा पूर्वी चम्पारण के जिलाध्यक्ष ई.रमेश पासवान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया की जंगबाहदुर कुशवाहा क़ो पार्टी विरुद्ध आचरण के कारण पार्टी से छः वर्षों के लिए प्राथमिक सदस्यता सहित किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पद से निष्कासित कर दिया गया है।

यह निर्णय राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के साथ पिछले महीना अतिथि गृह मोतिहारी में वर्तालाप के उपरांत दिए गए निर्देश के आलोक में लिया गया है।बता दें कि जंग बहादुर कुशवाहा विगत लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के निर्णय के विरोध में जाकर महागठबंधन के प्रत्याशी डा. राजेश कुमार के पक्ष में प्रचार किये एवं उनके साथ फोटो खींचकर सोशल मीडिया में डाले थे,

जिसके कारण पार्टी कि छवि धूमिल हुई, तब से ही पार्टी में उनके प्रति नाराजगी थी।निष्काषन का निर्णय क्षेत्रीय प्रभारी सह किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह एवं संगठन प्रभारी इंजीनियर शौकत अंसारी के उपस्थिति में जिला कार्यकारिणी के बैठक में लिया गया।