आपसी रंजिश में चली गोली एक घायल

आपसी रंजिश में चली गोली एक घायल

आपसी रंजिश में चली गोली एक घायल

P9bihar news 

प्रमोद कुमार 
मोतिहारी। पिपरा कोठी थाना क्षेत्र के झकरा गांव में गोली लगने से युवक जख्मी हो गया है। जहां उसका इलाज शहर के निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। बताते चले की लगभग 11:00 बजे सुबह में गुड्डू कुमार को गोली लगी है। वही उसकी मां ने बताया कि हम लोगों का घर पिपरा कोठी थाना झकरा गांव अंतर्गत है।

मेरा बेटा बैंगलोर मे लकड़ी का मजदूरी करता है।जहा दुर्गा पूजा एवं छठ पूजा को लेकर घर आया हुआ था। वही बिरजू कुमार ने उसे गोली मार दी। आनन  फानन में नर्सिंग होम में लाकर इलाज कराया जा रहा है। साथ ही बताया कि स्थानीय लोगों के मदद से बिरजू को पकड़ कर थाने  को सौप दिया गया है वही गोली गर्दन में लगी हुई है।

लगातार जिले में गोलियां चल रही है लोग पकड़े जा रहे हैं लेकिन लोगों में डर का माहौल नहीं है यह सोच लिए प्रश्न है जहां केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति का आगमन हुआ था उनकी सुरक्षा को लेकर सुरक्षा तंत्र काफी सजग था। वही जिले में ऐसी घटना होना अश्वनीय है। वही पिपरा कोठी थाना में संपर्क करने पर सोच द्वारा फोन नहीं रिसीव किया गया।