परिवारिक कलह के कारण महिला ने की आत्म हत्या

परिवारिक कलह के कारण महिला ने की आत्म हत्या

परिवारिक कलह के कारण महिला ने की आत्म हत्या

P9bihar news 

मामला छतौनी थाना क्षेत्र के  बंगाली कालोनी गली न0 3 का


प्रमोद कुमार शर्मा 
मोतिहारी। 
छतौनी थाना क्षेत्र के  बंगाली कालोनी स्थित गली न0 3 में  पारिवारिक कलह के कारण एक महिला के आत्महत्या करने का सनसन्नी मामला प्रकाश में  आया है। मृतका उक्त मुहल्ला निवासी राकेश चक्रवर्ती की 35 बर्षीय पत्नी शाला चक्रवर्ती  बतायी गयी है। घटना की सूचना मिलते ही छतौनी थानाध्यक्ष पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच स्थिति का जायका लिया और शव को अपने कब्जे में लेकर पोष्पमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज मामले की जांच पडताल में जूट गयी है।

पुलिस के अनुसार  मामला प्रथमदृष्टया आत्महत्या नही हत्या जैसा प्रतीत होता है।इस बावत जानकारी देते हुए मृतका की मां मेनका देवी देवी ने  बताया कि उसकी पुत्री की शादी दो बर्ष पूर्व राकेश चक्रवर्ती के साथ हुई थी। शादी के बाद से  ही  मृतका को उसके परिवार वालों ने  हमेशा दहेज में मोटी रकम का डिमांड करता रहा और मृतका द्वारा हमेशा इसका विरोध किया जाता रहा और बार बार उसकी पिटाई किया जाता रहा।

मेरे दामाद का किसी और के साथ चक्कर चल रहा था जो मेरी बेटी को जानकारी हो गई थी। इस बावत कई बार पंचायती  भी  हुआ बावजूद इसके परिवार वाले नही माने  और आज जबरन उसे  गले में फंदा डालकर उसे मौत के घाट उतार दिया है। पति घटना को कारित कर घर छोड़ा फरार हो गया है। पुलिस हत्यारे पति को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है। जानकारी छतौनी इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने दी  है।