अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ख्वाब फाउंडेशन के गर्ल्स विंग को मिला "बिहार वूमेन आइकॉन अवार्ड

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ख्वाब फाउंडेशन के गर्ल्स विंग को मिला "बिहार वूमेन आइकॉन अवार्ड

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ख्वाब फाउंडेशन के गर्ल्स विंग को मिला "बिहार वूमेन आइकॉन अवार्ड

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ख्वाब फाउंडेशन के गर्ल्स विंग को मिला "बिहार वूमेन आइकॉन अवार्ड

P9bihar news 

प्रमोद कुमार 
मोतीहारी,पू०च०l
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर टीच बाई मीडिया द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बिहार के अलग- अलग जिलों से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने और प्रेरणा जागृत करने वाली 51 महिला शक्ति को "बिहार वूमेन आइकॉन अवार्ड" से सम्मानित किया गया। सामाजिक क्षेत्र में 12 वर्षों से लगातार कार्य कर रही ख्वाब फाउंडेशन के गर्ल्स विंग के जिला सचिव श्वेता कुमारी ,प्रदेश सचिव जयंती सिन्हा और दो बच्चों की मां होने के बाद सब-इंस्पेक्टर बनी रूबी कुशवाहा को किसान चाची से मशहूर पद्म श्री से सम्मानित राजकुमारी देवी के पवित्र हाथों से  "बिहार वूमेन आइकॉन अवार्ड" से सम्मानित किया गया।

बताते चले कि ख्वाब फाउंडेशन की गर्ल्स विंग प्रकोष्ठ द्वारा महिलाओं और लड़कियों को अपने अधिकार के प्रति जागृत करती रही है। लड़कियों को मजबूत कर इन्हे सशक्त बनाने का कार्य करते रही और ये गर्ल्स विंग की पधाधिकारी अपनी सक्रिय भागीदारी निभाती रही है। टीच बाई मीडिया के संस्थापक रंजीत रजक ने बिहार के ऐसे 51 महिलाओं को चयनित कर सम्मानित कर अनोखा कार्य किया है। मोतीहारी से श्वेता कुमारी ,पटना से जयंती सिन्हा,समस्तीपुर से रूबी कुशवाहा,छपरा से अनीशा कुमारी का चयन हुआ।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि से लेकर प्रशासन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में बॉलीवुड के अभिनेता हीरो राजन कुमार ,ऑक्सीजन मैन राजेश कुमार सुमन ,यूथ आइकॉन मुन्ना कुमार उपस्थित रहे। सम्मान मिलने से ख्वाब फाउंडेशन परिवार के सदस्यों में खुशी की लहर और शहर के गणमान्य लोग बधाई दे रहे।

प्रदेश अध्यक्ष अमित कुशवाहा, जिला अध्यक्ष टी वाई साहब, अंजना जैसवाला,सोशल मीडिया प्रभारी,कादिर जिल्लानी, नितेश कुमार आनंद, सुषमा,मनीषा जैसवाल,धर्मेंद्र सहनी आदि  ने बधाई और शुभकामना दिए।