अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित 

तैयब हसन ताज

मोतिहारी,पू०च०।
हरसिद्धि के गांधी हाईस्कूल को सभा भवन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित की गई। उद्घाटन बीडीओ सुनील कुमार, उप प्रमुख सुगांती दवी, प्रखण्ड परियोजना प्रबंधक संदीप कुमार सिंह, क्षेत्रीय समन्वयक नलिन रंजन ने किया। बीडीओ ने बालिका शिक्षा व महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि इसके लिए जागरुकता कार्यक्रम की अहमियत की अनदेखी नहीं की जा सकती है।

कहा कि महिलाओं को अपना हक और अधिकार जानने की जरूरत है। महिलाएं शिक्षित और साक्षर होती है तो वे गांव व समाज को साक्षर बनाएंगी। वही क्षेत्रीय समन्वयक नलिनी रंजन ने बताया कि उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य नशा मुक्ति, आर्थिक भेदभाव में कमी, बालिका शिक्षा का विकास, घरेलू हिंसा से मुक्ति, ऋण ग्रस्तता से मुक्ति, बाल विवाह पर रोक जैसे मसलों पर महिलाओं में जागृति पैदा करना है।एक महिला के शिक्षित होने से पूरा परिवार शिक्षित होता है।

बीडीओ ने कहा कि शिक्षा ही एक ऐसी चीज है, जो एक दूसरे को बांटा जा सकता है। बीपीएम ने महिला सशक्तिकरण के लिए जीविका द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए महिलाओं को आर्थिक व सामाजिक तौर पर सशक्त करने की अनिवार्यता पर बल दिया।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले चमक संकुल संघ, दीपक संकुल संघ के 
अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष दीदीयों को समूहों बेहतरीन कार्यों के लिये सम्मानित किया गया।

वही मौके पर प्रखंड के सामुदायिक समन्वयक मानिन्द्र नाथ प्रसाद, शक्ति आनन्द, संदीप कुमार, सुकेश कुमार तिवारी, रवि रंजन, प्रशांत मयंक एवं जीविका मित्र रजिया खातुन, अनिता देवी, सोनी देवी, बैंक मित्रा समीक्षा देवी एवं जीविका से जुड़े महिलाओं ने अपना विचार व्यक्त किया।वही समूह से ऋण लेकर स्वरोजगार करने वाली दीदी को भी सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के मंच संचालन सामुदायिक समन्वयक रवि रंजन ने किया।