अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला वार्ड सदस्यों द्वारा रैली आयोजित 

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला वार्ड सदस्यों द्वारा रैली आयोजित 

प्रमोद कुमार 

साइकिल रैली का आयोजन


मोतिहारी,पू०च०।
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सेंटर फॉर कैटेलाइजिंग चेंज के द्वारा चैम्पियन परियोजना के अन्तर्गत महिला वार्ड सदस्याें के द्वारा अपने पंचायतों में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

वही इस शुभ अवसर पर मोतीहारी प्रखंड के रामसिंह छतौनी पंचायत की महिला वार्ड सदस्य हेवंति देवी द्वारा रैली का आयोजन किया गया। जिसमें महिला, किशोरियों और पुरूषों की भागीदारी दिखाई।

रैली में शामिल लोगों ने महिला सशक्तिकरण एवम् महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित विभिन्न मुद्दों जैसे कन्या भ्रूण हत्या, मातृ मृत्यु दर, एनीमिया, महिलाओं में व्याप्त कुपोषण, बाल विवाह, बेटी बचाओ, बेटी पढाओं आदि से संबंधित नारे एवम् तकथीयों का प्रदर्शन भी किया।

इस दौरान महिला जनप्रतिनिधि मंतुरा देवी वार्ड नंबर 10 कुदरकट पंचायत ने अपने वार्ड में किशोरियों के साथ साइकिल रैली निकाली एवं विभिन्न नारे लगाए। नारी अबला नहीं है, नारियों पर अत्याचार नहीं होने देंगे, बेटा-बेटी एक समान फिर क्यों भेद करें इंसान, सुरक्षित भ्रुण सुरक्षित नारी, हम सब की है

जिम्मेदारी सहित अन्य नारा लगाए गए।बैठक के माध्यम से वार्ड सदस्य गीता देवी गोढवा पंचायत में महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, रोजगार, सशक्तिकरण से जुड़ी अनेक सरकारी योजनाओं को भी साझा किया एवम् इसका लाभ लेने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया गया।