लीची से जुड़े किसानों की समस्याओं को सीएम के समक्ष उठाएंगे: महेश्वर

लीची से जुड़े किसानों की समस्याओं को सीएम के समक्ष उठाएंगे: महेश्वर

लीची से जुड़े किसानों की समस्याओं को सीएम के समक्ष उठाएंगे: महेश्वर


लीचीपुरम उत्सव के दूसरे दिन रंगारंग कार्यक्रमों की रही भरमार

प्रमोद कुमार 

मेहसी,पू०च०।
14 में लीचीपुरम उत्सव के दूसरे दिन कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए विधान पार्षद महेश्वर सिंह ने कहा कि लीची में स्टिंग बग की समस्या किसानों के लिए अभिशाप बन गई है। इस समस्या के स्थाई निदान के लिए हुए खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलेंगे एवं इस समस्या से निजात की दिशा में कार्य करेंगे। वे रविवार की देर शाम लीचीपुरम उत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन करने के बाद समारोह को संबोधित कर रहे थे।

उनके साथ जदयू के नेता अब्दुल हमीद कैप्टन, राजद के पूर्व अध्यक्ष अरुण कुमार यादव, कांग्रेस के रविंद्र कुमार सिंह एवं जदयू के जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि अन्य फसलों की तरह लीची का बीमा होना जरूरी है और सरकार इसे फसल बीमा के दायरे में लाए इसके लिए वे जहां भी संभव हो सकेगा जाएंगे और इसे लागू करवाएंगे।

लीची उत्पादन से जुड़े हजारों किसान है और सबसे बड़ा उत्पादक क्षेत्र इसलिए यहां की किसानों की समस्या को सरकार को प्रमुखता से तवज्जो देनी होगी ताकि किसान खुशहाल रहेंगे तो आम लोग भी खुशहाल रहेंगे। उन्होंने इस अवसर पर शिक्षा मंत्री से मिलकर तिरहुत उच्चतर विद्यालय के पुराने भवन का जीर्णोद्धार एवं मैदान स्थित मंच का खुद के फंड से सुदृढ़ीकरण कराने की बात कही।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष सुधीर कुमार सिन्हा व संचालन तारकेश्वर दूबे, अतिथियों का स्वागत सुदिष्ट नारायण ठाकुर, मनोज कुमार, राकेश पाठक, चंद्र भूषण कुशवाहा, बीके विरेंद्र, कृत नारायण कुशवाहा, शंकर कुशवाहा, शफी अहमद खान, मोहम्मद हुसैन, दीपू कुमार, जयंत कुमार मोनू, मंजय चौरसिया, पवन कुमार आदि ने की। इसके बाद रंगारंग कार्यक्रम का आगाज हुआ। इसमें मेहसी सेंट्रल स्कूल की छात्राओं ने स्वागत गान के बाद अपने मनभावन नृत्य से लोगों के दिलों पर एक अमिट छाप छोड़ी और उनकी जमकर वाहवाही बटोरी।

गायक कलाकार मृत्युंजय उपाध्याय ने हिंदी भोजपुरी गीतों के अलावा कव्वाली पेश कर एक समा बांधा तो ज्योति चौहान ने भोजपुरी गीत लोगों के ह्रदय को जीतने का प्रयास किया। प्रसिद्ध कोरियोग्राफर प्रीतम की पटना से आई टीम ने नृत्य की अनुपम छटा बिखेरी। इसपर दर्शक वाह-वाह कर उठे और जमकर तालियां बजती रही।

प्रीतम ने खुद मनभावन नृत्य पेश किया। प्रखंड विकास पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह श्रोताओं की डिमांड पर मुकेश के गीतों ऐसी प्रस्तुति दी कि पूरा प्रशाल तालियों से देर तक घूमता रहा और वंस मोर का शोर देर तक उभरता रहा।

उत्तर बिहार के प्रसिद्ध हास्य कलाकार सुनील सारंग ने लोगों को गुदगुदाते हुए जमकर हंसाया और उन्हें तरोताजा कर दिया। नृत्य के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रही चंचल कुमारी ने एक मनोहारी नृत्य की प्रस्तुति की, जिसे लोगों ने जमकर सराहा। वही छोटी बच्ची रिद्धि के नृत्य एवं जितेंद्र कुमार के गायन का लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया।