जीविका संग्रामपुर द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित 

जीविका संग्रामपुर द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित 

प्रमोद कुमार 


मोतिहारी,पू०च०।
जीविका द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर संग्रामपुर प्रखंड के बीआरसी भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उर्द्घाटन  जीविका के बीएमपी राकेश कुमार द्वारा किया गया।

श्री कुमार ने इस कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नही है। भारत की कई महिलाओं ने अपनी पहचान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनाई है। सरकार द्वारा भी कई योजनाएं महिलाओं के उत्थान के लिए चलाया जा रहा है।

जीविका बीएमपी राकेश कुमार ने बताया कि जीविका परियोजना में महिलाओं का विशेष स्थान है। इसमें महिलाओं को समूह में जोड़कर उनका और उनके परिवार का आर्थिक और सामाजिक विकास किया जाता है। आज जीविका के सहयोग कई महिलाएं अपना स्वरोजगार कर रही है। महिलाओं को अपनी खुद की पहचान दिलाने में जीविका परियोजना का महत्वपूर्ण योगदान है।


आज के कार्यक्रम में जीविका की कैडरों और दीदियों को सम्मानित किया गया। रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिता कराया गया तथा सभी को पुरुस्कार दिया गया।इस कार्यक्रम में देवेंद्र साह, कमलेश कुमार, राजन शर्मा,गोपाल यादव,सौरभ शाण्डिल्य, मुकेश प्रसाद,प्रमोद चौधरी, प्रियंका कुमारी,संतोष चौधरी, मुन्ना शर्मा ,निभा कुमारी पुष्पा कुमारी, कपिलदेव कुमार राजेश्वर राम शिवचंद्र कुमार आदि शामिल थे।