राष्ट्रीय महिला दिवस  अपने काम  के जरिए मनाएं- श्रम अधीक्षक 

राष्ट्रीय महिला दिवस  अपने काम  के जरिए मनाएं- श्रम अधीक्षक 

प्रमोद कुमार

मोतिहारी,पू०च०।
राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवारीय अवकाश रहने के वाबजूद  श्रम संसाधन विभाग की योजनाओं  के द्वारा  श्रम  प्रवर्तन पदाधिकारी , मोतिहारी सदर जुली कुमारी  द्वारा श्रम संसाधन विभाग की योजनाओं के अंतर्गत  नगद पुरस्कार  योजना से प्राप्त आवेदनों  की स्थानीय जांच( श्रमिकों के पुत्र पुत्रियों के लिए योजना)कर , (अपने विभागीय कार्य द्वारा  ) मनाया गया।ज्ञातव्य हो

कि 13 फरवरी को देश की प्रथम महिला राजपाल सरोजनी नायडू के जन्म दिवस के अवसर पर मनाया जाता है।श्रम अधीक्षक राकेश रंजन द्वारा  बताया गया कि नगद पुरस्कार योजना श्रम विभाग में निबंधित कामगारों और निर्माण श्रमिकों के  लिए चलाई जाने वाली 16 प्रकार की योजनाओं मे से एक है।  

इसके अंतर्गत निबंधित श्रमिक के  पुत्र और पुत्रियों को मैट्रिक  और इंटरमीडिएट की परीक्षा में 60% प्रतिशत या उस से अधिक अंक लाने पर विभाग द्वारा नगद पुरस्कार  की योजना है। इसके साथ आज असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को ई श्रम पोर्टल पर निबंधन कराने के लिए आज मोतिहारी सदर  प्रखंड के अंतर्गत आज रविवार को लखौरा  

पंचायत में पंचायत के CSC सेंटर पर पंचायत के VLEs  के द्वारा  संडे मेगा कैम्प का आयोजन कर कामगारों और श्रमिकों का ई श्रम कार्ड, आयुष्मान कार्ड, आदि का वितरण  श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी , मोतिहारी सदर सहप्रभारी turkaulia और Pakadidyal ब्लॉक कुमारी द्वारा किया गया।  

श्रम अधीक्षक द्वारा e_ श्रम को लेकर  फैले भ्रामक बातों का खंडन करते हुए e- श्रम कार्ड को मजदूरों और कामगारों के आधार कार्ड कह कर सम्बोधित किया और बताया कि भविष्य में सामजिक सुरक्षा की सभी योजनाएं इसके द्वारा कामगारों को मिलेंगी।

सभी श्रमिकों को मीडिया, समाचार पत्रों, प्रिंट मीडिया  के जरिए,e- श्रम पर निबंधित होने का अनुरोध किया। मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच, पंचायत समिति अध्यक्ष , CSC सेंटर के VLEs  संजय कुमार आदि उपस्थित थे।