दीपक बने जन अधिकार पार्टी (लोक) के मेहसी प्रखंड अध्यक्ष

दीपक बने जन अधिकार पार्टी (लोक) के मेहसी प्रखंड अध्यक्ष

प्रमोद कुमार 

मोतिहारी,पू०च०।
जन अधिकार पार्टी (लोक), पूर्वी चंपारण के जिला अध्यक्ष पवन कुमार सिंह द्वारा सँगठनात्मक विस्तार करते हुए, दीपक कुमार यादव को मेहसी प्रखंड अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया।

नवनयुक्त मेहसी प्रखंड अध्यक्ष दीपक कुमार यादव ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसपर खड़ा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे। दीपक कुमार यादव को मेहसी प्रखंड अध्यक्ष बनाये जाने पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र त्यागी, महासचिव मोख्तार प्रसाद गुप्ता,

प्रदेश सचिव सह प्रवक्ता अभिजीत सिंह, प्रदेश प्रवक्ता युवा अंकुश सिंह, प्रदेश सचिव नूरेन आलम, जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार पांडे, किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मुस्तजाब आलम, महिला अध्यक्ष अनिला तिवारी, छात्र जिलाध्यक्ष आकाश कुमार सिंह,

युवा जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव, पप्पू बिग्रेड अध्यक्ष लक्ष्य सिंह, छात्र नेता पुन्नू सिंह, तबरेज सैफी, निशान्त कुमार, हम्माद जफर खान, सोहेल आलम शाकिर अली टीपू सुल्तान आदि ने बधाई दी है।