इनर व्हील क्लब ऑफ लेक टाउन ने रिमांड होम में रक्षाबंधन मनाया 

इनर व्हील क्लब ऑफ लेक टाउन ने रिमांड होम में रक्षाबंधन मनाया 

इनर व्हील क्लब ऑफ लेक टाउन ने रिमांड होम में रक्षाबंधन मनाया 

P9bihar news 

प्रमोद कुमार शर्मा 
मोतिहारी l
इनर व्हील क्लब ऑफ मोतिहारी लेक टाउन ने रिमांड होम में रक्षाबंधन का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से संपन्न किया। क्लब की  अध्यक्ष पुतुल सिन्हा ने बच्चों को बताया कि श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन बहनें भाई की कलाई पर प्रेम और स्नेह का रक्षासूत्र बांधती हैं।साथ ही बहनें अपनी भाइयों की लंबी उम्र की प्रार्थना भी करती हैं

और भाई बदले में अपनी प्यारी बहनों को रक्षा का वचन देते हैं। साथ ही  उन्होंने कहा कि श्री कृष्ण की उंगली एक बार कट गई थी और द्रौपदी ने अपने पल्लू से उसे बांध दिया था। तभी से श्री कृष्ण ने द्रौपदी को बचाने की प्रतिज्ञा की थी और महाभारत में जब द्रोपदी का चीर हरण हो रहा था तो श्री कृष्णा समय उपस्थित होकर द्रोपदी की लाज बचाई थी।क्लब की पी पी आशा सिंह ने बच्चों को बताया की आप इस देश के नागरिक हैं।  

उन्होंने बच्चों को बहुत ही अच्छे तरीके से मोटिवेट किया ,बच्चों की आंखों से आंसू आ गये थे  और उन लोगों ने दोबारा गलती न करने की प्रतिज्ञा की। उन्होंने रक्षाबंधन का सुमधुर गीत  गाकर सभी का मन मोह लिया और बच्चों के दिल में प्रेम की भावना उत्पन्न कर दी ।क्लब की पीपी धीरा गुप्ता ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की और उन्हें देश का अच्छा नागरिक बनने की सलाह दी।

मौके पर उपस्थित क्लब की पीपी रजनी कौशल, आइपीपी कुमारी अमृता, चंदा वर्मा , उषा कमल, अलका सिन्हा,मनीषा  प्रसाद ने अध्यक्ष पुतुल सिन्हा और कार्यक्रम की संयोजिका  आशा सिंह  के साथ संयुक्त रूप से लगभग 150 बच्चों की कलाइयों पर रक्षा सूत्र  बांधकर माथे पर तिलक लगाया और स्वादिष्ट मिठाइयां खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

मौके पर उपस्थित रिमांड होम के सभी कर्मचारियों को हम सभी बहनों ने रक्षा सूत्र बांधकर उनके लंबी उम्र की कामना की। पर्यावरण को सुरक्षित रखना भी हम सभी नागरिक का कर्तव्य है इसी संदर्भ में हम लोगों ने  पेड़ में रक्षा सूत्र बांधकर पर्यावरण की सुरक्षा हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।