जरूरतमंदों के बीच अन्नपूर्णा रसोई कार्यक्रम के तहत भोजन वितरण

जरूरतमंदों के बीच अन्नपूर्णा रसोई कार्यक्रम के तहत भोजन वितरण

प्रमोद कुमार 

मोतिहारी,पू०च०।
प्रत्येक शनिवार को जरूरतमंदो मरीजों उनके परिजनों बच्चे बुजुर्गों को निशुल्क निस्वार्थ एक समय पर एक बार पौष्टिक भोजन वितरण कर सामाजिक दायित्व का निर्वहन कर रही है

संस्था।ज्ञात हो पिछले 15 सप्ताह से लगातार देवरहा बाबा गुरुकुल आश्रम सेवा परिषद और सीता देवी ओंकारनाथ जालान सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में शहर में भिन्न-भिन्न जगहों पर जरूरतमंदों के बीच अन्नपूर्णा रसोई कार्यक्रम के तहत भोजन वितरण किया जाता है।

वही सदर अस्पताल के प्रांगण में 16वी साप्ताहिक सेवा का शुभारंभ आश्रम अध्यक्ष विनय कुमार शर्मा और सीता देवी ओंकारनाथ जालान सेवा संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष विनोद जालान आनंद कुमार ने संयुक्त रुप से भोजन वितरणकर सेवा कार्य का शुभारंभ किया !

इस अवसर पर सेवा संस्थान के विनोद जालान ने बताया कि अन्न दान के रुप में गरीब और जरूरतमंद लोगों को भरपेट खाना खिलाना पुण्य का काम है इससे मन को सुख और शांति मिलती है और आत्मा खुश रहती है यह सेवा लगातार चलती रहेगी

वही आश्रम अध्यक्ष विनय कुमार शर्मा ने कहा कि दान देना मनुष्य जाति का सबसे बड़ा तथा पुनीत कर्तव्य है। सात्विक भाव से श्रद्धा के साथ किए गए दान का फल अक्सर जन्मांतर में मिलता है। समर्थवान  लोग को इस सेवा में सहयोग करने की जरूरत है

कार्यक्रम का नेतृत्व सामाजिक कार्यकर्ता आश्रम के सहसचिव राम भजन ने किया।मौके पर कार्यक्रम को सफल बनाने और भोजन वितरण में सेवा देने में विक्की कुमार अमन कुमार राजेश कुमार वीरेंद्र प्रसाद लगातार सेवा दे रहे हैं