77वें गणतंत्र दिवस उल्लास के साथ बनाया गया

77वें गणतंत्र दिवस उल्लास के साथ बनाया गया

77वें गणतंत्र दिवस उल्लास के साथ बनाया गया

मंत्री सुनील कुमार ने फहराया तिरंगा झंडा


P9bihar news 


प्रमोद कुमार 
मोतिहारी।
जिला में पूरे उत्साह के साथ आजादी का जश्न मनाया जा रहा है। जिला के सभी प्रखंडों में स्वतंत्रता के 77वें स्वतंत्रता दिवस पर झंडात्तोलन किया गया। मुख्य कार्यक्रम गांधी मैदान में हुआ। वहीं पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने परेड की सलामी दी।

मद्य निषेध मंत्री व जिला के प्रभारी मंत्री सुनील कुमार ने गांधी मैदान में झंडात्तोलन किया। इस मौके पर प्रभारी मंत्री ने परेड की सलामी ली। मंत्री सुनील कुमार ने अपने संबोधन में जिला में हुए विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी। झंडात्तोलन के बाद लोगों को संबोधित करते हुए मद्य निषेध मंत्री व प्रभारी मंत्री सुनील कुमार ने सरकार द्वारा चलायी जा रही लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि यह सरकार आपकी है। आप सरकार और अपने जिला प्रशासन पर पूरा भरोसा कर सकते हैं। राज्य में रोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं। विभिन्न विभागों में नई भर्तियां हुई हैं। सरकार ने युवाओं को दस लाख नौकरियां देने की बात कही है। राज्य में शिक्षा,स्वास्थ्य और पुलिस के अलावा अन्य विभागों में वैकेंसियां निकल रही है। पूर्वी चंपारण जिला में भी युवाओं को विभिन्न विभागों में नौकरियों के अलावा रोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं।