विश्व हिन्दू परिषद बजरंगदल के चम्पारण विभाग की बैठक आयोजित 

विश्व हिन्दू परिषद बजरंगदल के चम्पारण विभाग की बैठक आयोजित 

प्रमोद कुमार 

मोतिहारी ।   बैठक का उद्घाटन विहिप के राष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने दीप प्रज्वलित कर किया और कहा कि विश्व हिन्दू परिषद देश का सबसे बड़ा सेवा का संगठन है। इन्होने बताया कि बजरंगदल हिन्दूओ की सुरक्षा का सबसे बडा संगठन है

इन्होने संगठनात्मक विषयो पर चर्चा करते हुए बताया कि विश्व हिन्दू परिषद धार्मिक, सांस्कृतिक सामाजिक क्षेत्र मे 29 देशो मे काम कर रहा है इन्होने बताया  कि धर्म रक्षा नीधि कार्यक्रम चलाकर विश्व हिन्दू परिषद कमजोर व  वंचित परिवारो की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहता है।

इन्होने कहा कि रामनवमी पर शोभा यात्रा निकालने पर अधिकांश जगहो पर   कार्यकर्ताओ पर मुकदमा हुआ है जो दुर्भाग्यपूर्ण है सरकार को ऐसे मुकदमे अविलंब वापस लेना चाहिए। और इन्होने गांव गांव मे संगठन मज़बूत कर देश को मज़बूत बनाने और आत्मनिर्भर बनाने मे सहयोग करने का आह्वान किया।

मौके पर विहिप क्षेत्र संपर्क प्रमुख बिहार झारखंड अशोक श्रीवास्तव अधिवक्ता ने बताया कि चंपारण मे धर्मान्तरण लव जेहाद और गो हत्या बन्द कराने के लिए संगठन बहुत बडा आन्दोलन खडा करेगा। मौके पर विहिप के क्षेत्र संगठन मंत्री केशव राजू  क्षेत्र मंत्री बीरेन्द्र विमल उपस्थित थे। संचालन प्रांत मंत्री राज किशोर सिंह ने किया। वही संगठन विस्तार क्षेत्र संगठन मंत्री केशव राजू ने बताया। प्रांत सह संपर्क प्रमुख राणा रणवीर सिंह भी उपस्थित थे।

मौके पर दोनो चंपारण के प्रमुख पदाधिकारियो मे जिला अध्यक्ष सुबोध कुमार  मनोज कुमार सिंह अधिवक्ता जिलाउपाधयक्ष देवेन्द्र कुमार सिंह डा संतोष श्रीवास्तव  जिला मंत्री मनीष कुमार  विभाग संयोजक जितेन्द्र कुशवाहा  जिला संयोजक हेमन्त कुमार  जिला सह मंत्री राजन तिवारी मुनना तिवारी मिडिया प्रभारी आनन्द प्रकाश, ब्रजभूषण दूबे, संजीव गुप्ता, मनोज शुक्ला ,मनोज कुमार सिंह,  अभिनव पांडे,  सत्येन्द्र सिंह, भानू प्रताप सिंह,  दयाशंकर बजाज,  राम प्रकाश साह,  जिला गोरक्षा प्रमुख कन्हैया कुमार,  सन्नी कुशवाहा,  कमलकिशोर सिंह, रोशन झा ,इत्यादि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।