हथियार एवं कारतसू के दो आपराधी गिरफ्तार

हथियार एवं कारतसू के दो आपराधी गिरफ्तार

हथियार एवं कारतसू के दो आपराधी गिरफ्तार

P9bihar news 

प्रमोद कुमार 
मोतिहारी l
गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि हरसिद्धि थानाक्षेत्र के भादा पुल से अरेराज रोड के बीच मोटरसाईकिल से कुछ अपराधी किसी घटना को अंजाम देने के उदेश्य से इकट्ठा हुए है। प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अरेराज, अंचल पुलिस निरीक्षक, अरेराज अंचल एवं थानाध्यक्ष हरसिद्धि थाना निर्देश गये।

प्राप्त निर्देश के आलोक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अरेराज के नेतृत्व में हरसिद्धि थाना द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों मंजीत कुमार, सागर कुमार मिश्र, को हथियार एवं कारतूस मोटरसाइकिल एवं मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया है।

उक्त संदर्भ में हरसिद्धि थाना में कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई किया जा रहा हैं।वही छापामारी टीम मे रंजन कुमार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,पु०नि० कृष्ण कुमार गुप्ता अंचल पुलिस निरीक्षक,पु०नि० नवीन कुमार, थानाध्यक्ष हरसिद्धि थाना, पु०अ०नि० रविरंजन कुमार, स०अ०नि० लखनदेव पासवान गोविन्दगंज,सशस्त्र बल हरसिद्धि थाना मौजूद थे।