नर सेवा नारायण सेवा है, संस्था के उद्देश्य को जन-जन तक पहुंचाने का होगा कार्य:- डॉ उत्तम 

नर सेवा नारायण सेवा है, संस्था के उद्देश्य को जन-जन तक पहुंचाने का होगा कार्य:- डॉ उत्तम 

नर सेवा नारायण सेवा है, संस्था के उद्देश्य को जन-जन तक पहुंचाने का होगा कार्य:- डॉ उत्तम 

P9bihar news 


 प्रमोद कुमार 
मोतिहारी।भारत विकास परिषद शाखा शिवम  मोतिहारी उत्तर कोसी बिहार प्रांत 16 अप्रैल को  क्षेत्रीय महिला एवं बाल विकास संयोजिका  पुतुल  सिन्हा  के द्वारा दायित्व ग्रहण सफलता पूर्वक संपन्न कराया गया।शिवम शाखा के अध्यक्ष डॉक्टर उत्तम कुमार ,सचिव  चंद्रशेखर चौधरी ,कोषाध्यक्ष  चंद्रशेखर प्रसाद, महिला एवं बाल विकास संयोजिका  शकुंतला शर्मा को  निष्ठा पूर्वक अपने दायित्व निर्वहन करने की शुभकामनाएं दी गई।

शिवम शाखा के अध्यक्ष डॉ उत्तम कुमार ने कहा कि इसकी स्थापना 27 अगस्त 1963 को हुआ था। इसका मुख्य उद्देश्य संपर्क, सेवा, सहयोग, संस्कार और समर्पण है। इसके उद्देश्य में नर सेवा नारायण सेवा है। साथ ही बताया कि हम सभी लोग मिलकर  हम लोगों को जो जिम्मेदारी दी गई है उसकी ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करेंगे। इसके उद्देश्य को जन-जन तक पहुंचने का कार्य हम सभी साथ मिलकर करेंगे।

मौके पर डॉक्टर सच्चिदानंद पटेल,महिला एवं बाल विकास संयोजिका शकुंतला शर्मा, अमरनाथ साहू संरक्षक ,जगत नारायण प्रसाद पूर्व प्राचार्य नवोदय  ,राजकुमार  सिन्हा,संगठन सचिव राजेश कुमार गुप्ता,अजय कुमार. प्रमोद कुमार लोहिया ,

धीरा गुप्ता प्रांतीय महिला संगठन संयोजक ,  बालेश्वर जायसवाल, सरोज जायसवाल एवं अन्य साथी मौजूद थेl इस आशय की जानकारी भारत विकास परिषद के मीडिया प्रभारी प्रमोद कुमार ने दीl