मोदी की सरकार रहेगी तब तक अस्सी करोड़ गरीबों की मुफ्त अनाज मिलता रहेगा, सम्राट चौधरी

मोदी की सरकार रहेगी तब तक अस्सी करोड़ गरीबों की मुफ्त अनाज मिलता रहेगा, सम्राट चौधरी

मोदी की सरकार रहेगी तब तक अस्सी करोड़ गरीबों की मुफ्त अनाज मिलता रहेगा, सम्राट चौधरी

P9bihar news 

प्रदीप कुमार यादव 
पकड़ीदयाल। जब तक देश मे मोदी की सरकार रहेगी तब तक अस्सी करोड़ गरीबों की मुफ्त अनाज मिलता रहेगा। उक्त बातें पताही जाने के क्रम में बांकीपुर चौक पर कर्पूरी ठाकुर के प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा।

नीतीश सरकार में बालू माफिया, शराब माफिया एवं भू माफिया ही चारो तरफ दिख रहे हैं। जबकि मोदी की सरकार जनता एवं गरीबों के कल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं। वहीं लोगों को आवास, बिजली, पानी भी मुहैया करा रही हैं। उन्नीस सौ सैंतालीस से लेकर दो हजार चौदह तक सिर्फ 50लाख लोगों को आवास दिया गया।

जबकि प्रधानमंत्री मोदी ने दो हजार चौदह से 19तक पच्चपन लाख आवास बिहार को दिया गया।दो हजार वर्ष पहले चाणक्य ने अखंड भारत का सपना को प्रधानमंत्री ने 370धारा को खत्म कर पूरा किया। प्रधानमंत्री मोदी के कार्यों की गारंटी के कारण ही गरीब लोग पांच लाख रुपए तक का ईलाज मुफ्त में हो रहा है।

इन्होंने जनता से आह्वान करते हुए कहा आप लोगों के आशीर्वाद से बिहार में भाजपा की सरकार बनेगी तो अपराधी नेपाल में शरण लेंगे या गया में जाकर पिंडदान करेंगे। वहीं शिवहर सांसद रमा देवी ने कही कि केन्द्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाएं गरीबो, महिलाओं एवं समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों को लाभ मिल रहा है।

वहीं स्थानीय विधायक राणा रंधीर सिंह ने कहा कि जब देश मे कांग्रेस की सरकार थी तो भाजपा को मात्र 3 सीट थी आज तीन सौ तीन है वही अबकी बार चार सौ पार। वहीं 2024के लोकसभा के चुनाव में फिर से प्रधानमंत्री मोदी के हाथ को मजबूत करने का आह्वान किया।सभा की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नीतेश सरार्फ ने किया।

मौके पर ढाका मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी, वीरेंद्र सिंह, अशोक सिंह, ध्रुव केशरी, अरविंद केशरी, नागेन्द्र सिंह, सुनील सहनी, जितेन्द्र पासवान, राजेश कुशवाहा, राजकिशोर भगत, संजय कुशवाहा, सुरेश कुशवाहा,डा एल बी प्रसाद सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।