जमीनी विवाद में गोली मार पति पत्नी को किया जख्मी पुलिस ने हथियार गोली के साथ एक को किया गिरफ्तार

जमीनी विवाद में गोली मार पति पत्नी को किया जख्मी पुलिस ने हथियार गोली के साथ एक को किया गिरफ्तार

जमीनी विवाद में गोली मार पति पत्नी को किया जख्मी पुलिस ने हथियार गोली के साथ एक को किया गिरफ्तार

P9bihar news 

प्रमोद कुमार 
मोतिहारीl शहर के छतौनी थाना क्षेत्र बरियारपुर के जदयू नेता का मारपीट का वायरल वीडियो का मामला शांत नहीं हुआ कि नगर थाना क्षेत्र के अगरवा में जमीनी विवाद में गोली मारकर पति पत्नी को जख्मी कर दिया।स्थानीय लोगो के सहयोग से पति पत्नी को अस्पताल पहुचाया गया ।जहा पत्नी को गंभीर हालत में निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने पहुचकर आरोपी के घर से हथियार व भारी मात्रा में गोली बरामद किया है ।वही एक आरोपी को भी पुलिस ने हिरासत में लेकर करवाई में जुट गई है।वही घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।जिसमे महिला के पेट मे गोली लगते ही जमीन पर गिरती नजर आ रही है।

पीड़ित पक्ष के अनुसार पड़ोसी से रास्ते के जमीन को लेकर पूर्व से विवाद चल रहा थाl सोमवार को स्थानीय पंच द्वारा पंचायती कर मामला का निदान कर दिया गया था।मंगलवार दोपहर पीड़ित द्वारा पंचायती के फैसले के अनुसार ग्रिल लगवाने के लिए लेकर आया था ।

जिसे विपक्षी द्वारा रोका गया।उसके बाद कहा सुनी होते होते विपक्षी द्वारा गोली चला दिया गया।गोली महिला के पेट व पति को भी लगा है।महिला की गंभीर स्थिति को दखते हुए निजी क्लिनिक व पति की स्थिति सामान्य होने के कारण सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुचकर करवाई में जुट गई है।

वही सहायक पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने बताया कि जमीनी विवाद में नगर थाना क्षेत्र के अगरवा में गोली चली है।दो लोगो को गोली लगी है।दोनो की स्थिति सामान्य बतायी जा रही है।वही नगर थाना पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए हथियार व गोली बरामद कर लिया है।वही एक को हिरासत में लिया गया है।पुलिस अग्रतर करवाई में जुटी है।