छतौनी थानाक्षेत्र के छोटा बरियारपुर में चल रहे दे व्यापार का उद्भेदन, 05 पीड़िता को कराया गया मुक्त

छतौनी थानाक्षेत्र के छोटा बरियारपुर में चल रहे दे व्यापार का उद्भेदन, 05 पीड़िता को कराया गया मुक्त

P9bihar news 

प्रमोद कुमार 
मोतिहारी।
गुप्त सूचना के सत्यापन एवं अग्रतर कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र के निर्देश पर सहायक पुलिस अधीक्षक, सदर राज  के नेतृत्व में परिक्ष्यमान् पुलिस उपाधीक्षक मधु कुमारी

महिला थानाध्यक्ष सुषमा कुमारी एव  छतौनी थानाध्यक्ष कंचन भास्कर द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए छतौनी थानाक्षेत्र के छोटा बरियारपुर से अपने मकान में देह व्यापार चला रहे पति-पत्नी को गिरफ्तार किया गया

और देह व्यापार में संलिप्त पाँच पीड़िता को मुक्त कराया गया। इस मामले में एक अन्य व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। जिस संदर्भ में छतौनी थाना में कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

वही देह व्यापार करने वाले पति-पत्नी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।वही छापामारी टीम मे श्री राज, सहायक पुलिस अधीक्षक,  मधु कुमारी, परिक्ष्यमान् पुलिस उपाधीक्षक,पु०नि० कंचन भाष्कर, थानाध्यक्ष, छतौनी थाना। पु०अ०नि० सुषमा कुमारी, थानाध्यक्ष, महिला थाना सशस्त्र बल, महिला थाना एवं छतौनी थाना मौजूद थे।