इस्लाम के पैगम्बर की शान में गुस्ताखी अस्वीकार्य है।

इस्लाम के पैगम्बर की शान में गुस्ताखी अस्वीकार्य है।

इस्लाम के पैगम्बर की शान में गुस्ताखी अस्वीकार्य है।

P9bihar news 


हामिद रजा
मेहसी। हम गंगाराम गिरी महाराज की कड़ी निंदा करते हैं, जिसने इस्लाम धर्म के संस्थापक पैगंबर मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहे वसस्सलम का अपमान किया है और भारत सरकार से मांग करते हैं कि जल्द से जल्द ऐसे उपद्रवियों को गिरफ्तार किया जाए और देश की शांति व्यवस्था को भंग करने वाले को सज़ा दी जाए। इस्लाम के पैगंबर का अपमान करने के जुर्म में गिरफ्तार किया जाए, और कड़ी सजा दी जाए।

क्योंकि इससे हम मुसलमानों के दिल को बहुत ठेस पहुंची है, ऐसे लोगों को महाराज कहलाने का कोई हक नहीं है। जो अपने गलत कार्यों से हमारे प्यारे देश भारत के संविधान को नुकसान पहुंचाते हैं। हम मुसलमान सब कुछ बर्दाश्त कर सकते हैं, लेकिन अगर कोई हमारे पैगंबर का अपमान करता है, तो हम इसे बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं।

इसलिए भारत सरकार को इसे कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और ऐसे दंगाई महाराज को जल्द से जल्द गिरफ्तार करना चाहिए और कड़ी सजा देनी चाहिए। इस्लाम के पैगम्बर का अपमान करने वालों को सज़ा देकर देश के एकता अखंडता और धर्म निरपेक्षता और भारत के संविधान की लाज रखी जाए । 
तंज़ीम उलमाए अहल-ए-सुन्नत व जमाअत मेंहसी पूर्वी चंपारण बिहार की ओर जारी।