संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर आयोजित 

संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर आयोजित 

संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर आयोजित 

प्रमोद कुमार 

मोतिहारी,पू०च०।
मंगल सेमिनरी  गर्ल्स इंटर कॉलेज में चल रहे संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण बिहार झारखंड एन.सी. सी.निदेशालय के एडिशनल डायरेक्टर जेनरल मेजर जेनरल इंद्रबालन ने किया।कैंप एरिया के विधिवत निरीक्षण क्रम में उन्होंने लाइन एरिया, मेस, कोत,फ्लैग एरिया,लंगर सहित कैडेटों के लिविंग एरिया का विधिवत निरीक्षण किया।

इस क्रम में उन्होंने सामूहिक रूप में कैडेटों, एन.सी.सी.अफसरों,पी.आई.स्टाफ से बातें कर उनकी समस्याओं की जानकारी भी प्राप्त की।25बिहार बटालियन के समादेशी पदाधिकारी कर्नल प्रवीण द्वार उन्हें वर्ष भर की एन.सी.सी.गतिविधियों की ब्रीफिंग भी दी गई।उन्होंने समाज सेवा के क्षेत्र में स्वप्रेरणा से प्रेरित हो कार्य करनेवाली और सोशल कम्यूनिटी डेवलपमेंट को नेतृत्व प्रदान कर गरीब महिलाओं के नेतृत्व और गरीब बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करनेवाली कैडेट विनीता कुमारी को अंडर अफसर के रूप में प्रोन्नत करते हुए अपने हाथों से कैडेटों के बीच पीप्स लगाया साथ ही तीन हजार रुपए का पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

डायरेक्टर जेनरल ने अपने आने के उद्देश्यों को स्पष्ट करते हुए कहा कि मैं यहां कैडेटों का मनोबल बढ़ाने,प्रशिक्षण की गुणवत्ता की जांच करने,कैंप की गतिविधियों का सूक्ष्म मुआयना करने और माननीय प्रधानमंत्री द्वारा घोषित बॉर्डर एरिया एन.सी.सी.एकस्पेंसन की सफलता का आकलन करने आया हूं।एन.सी.सी. को जिला प्रशासन द्वारा मिले सपोर्ट के लिए उन्होंने जिला पदाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक की खुल कर प्रशंसा की और कहा कि उनके सकारात्मक सहयोग के लिए में उनकी भूरि भूरि प्रशंसा करता हूं।

हमे गर्व है कि जिलाधिकारी पूर्व एन.सी.सी.कैडेट हैं। ए. डी.जी.ने एम. जे.के.कॉलेज के प्राचार्य रामबाबू शर्मा के सहयोग की भी सराहना की।एन.सी.सी."सी"सर्टिफिकेट परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक होने के मामले से संदर्भित प्रश्न का उत्तर देते हुए ए. डी.जी.साहब ने कहा कि हमने इसे अत्यंत गंभीरता के साथ लिया और परीक्षा को निरस्त कर  दुबारा परीक्षा ली जिसका परिणाम  मात्र दस दिनों के भीतर घोषित हो चुका है।

इसकी जांच चल रही है और इसमें संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी भी तय है।उन्होंने यह भी कहा कि प्रश्न पत्र लीक होने के तार गया एन.सी.सी.ग्रुप से जुड़े हैं,मुजफरपुर ग्रुप मुख्यालय से इसका कोई कनेक्शन नहीं है।जांच के क्रम में यह स्पष्ट हो चुका हैं।

इस अवसर पर मुजफ्फरपुर ग्रुप मुख्यालय के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर राजेश नेगी,25बिहार बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल प्रवीण देव, एडम अफसर कर्नल आर.के.शर्मा,लेफ्टिनेंट(डॉ.)नरेंद्र सिंह,सूबेदार मेजर मिथिलेश कुमार सहित सभी एन.सी.सी.पदाधिकारी,पी.आई.स्टाफ और सिविलियन स्टाफ मौजूद रहे।

पूर्व एन.सी.सी.पदाधिकारी सह एम. एस.कॉलेज के प्राचार्य कैप्टन (डॉ.)अरुण कुमार ने भी जेनरल साहब से शिष्टाचार मुलाकात की और नवंबर माह में मोतिहारी में होने वाले "एक भारत:श्रेष्ठ भारत"राष्ट्रीय कैंप की बाबत विचार विमर्श किया।यह जानकारी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर प्राचार्य डॉ.अरुण कुमार ने दी है।