बढ़ता प्रदूषण पृथ्वी के लिए गंभीर खतरा : अंजनी अशेष

बढ़ता प्रदूषण पृथ्वी के लिए गंभीर खतरा : अंजनी अशेष

पृथ्वी दिवस पर बच्चों की कलाकृतियों ने मन मोहा

प्रमोद कुमार 

मोतिहारी,पू०च०। 
शहर के बरियारपुर स्थित वीके इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के तत्वावधान में शुक्रवार को पृथ्वी दिवस के मौके पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस क्रम में स्कूली बच्चों ने चित्रकला और हस्तकला के माध्यम से पृथ्वी पर होने वाले जलवायु परिवर्तन को रेखांकित किया।

साथ ही, अंधाधुंध वृक्ष कटाई, जल का अपव्यय तथा औद्योगीकरण और शहरीकरण से पर्यावरण को हो रहे नुकसान का भी चित्रण किया। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य अंजनी अशेष ने बताया कि पर्यावरण इस कदर प्रदूषित हो गया है गया है कि प्रत्येक 20 मिनट पर पृथ्वी से एक जीव-जंतु का अस्तित्व समाप्त होता जा रहा है।

पृथ्वी के अस्तित्व को बचाने के लिए 22 अप्रैल 1970 में पहली बार पृथ्वी दिवस मनाया गया।  जल स्रोतों का सूखते जाना हमारे लिए चिंता का विषय है। बढ़ते प्रदूषण के चलते विश्व स्तर पर हो रहे जलवायु परिवर्तन पर यदि समय रहते काबू नहीं पाया गया  तो इसके गंभीर दुष्परिणाम हो सकते हैं।

मौके पर शिक्षक दिलीप कुमार, विकास कुमार, कुणाल कुमार, आर्या भारती, राकेन्द्र थापा, कंचन उपाध्याय, श्वेता कुमारी, प्रियंका कुमारी, अर्पिता कुमारी , रेणु कुमारी, रजनी कुमारी, पूजा कुमारी, चंदा कुमारी, राहुल कुमार, राजेश कुमार सिंह मनोज कुमार सिंह आदि मौजूद थे।