किसान सम्मान निधि राशि जारी होते ही किसानों के चेहरे खिल उठे अरविंद

किसान सम्मान निधि राशि जारी होते ही किसानों के चेहरे खिल उठे अरविंद

किसान सम्मान निधि राशि जारी होते ही किसानों के चेहरे खिल उठे अरविंद

प्रकाश कुमार

रक्सौल,पू०च०।
जब-जब किसान सम्मान निधि योजना की राशि किसानों के खाते में प्रधानमंत्री जी ट्रांसफर करते हैं तब तब किसानों के चेहरे पर एक अलग प्रकार की चमक आ जाती है। उक्त  बातें भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अरविंद सिंह ने रक्सौल प्रखंड के पिपरिया गांव में वीरेंद्र पटेल के दरवाजे पर आयोजित कार्यक्रम में कही।

ज्ञातव्य हो कि आज ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा लगभग 11 करोड़ किसानों के खाते में ₹2000 प्रति किसान की दर से  पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 11वीं किस्त जारी की गई। जैसे ही आज किस्त जारी की गई वहां उपस्थित सभी किसान के चेहरे खिल उठे और सब ने मोदी जी को धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री सिंह ने बताया प्रधानमंत्री ने किसानों को जो सम्मान देने का काम किया है यह एक अभूतपूर्व फैसला है।आज इस कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विक्रम प्रसाद ने की तो संचालन किसान मोर्चा के जिला मंत्री मनमोहन सिंह ने की।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से महेश महतो जी, वीरेंद्र पटेल, रामबालक साह, राजेंद्र भगत, लाल बहादुर प्रसाद,  भुलावन साह, जादू लाल पटेल , जोखू राम,भीखम राय नट, विजय कुमार, रोशन कुमार कुशवाहा दर्जनों किसान उपस्थित थे।