बुधन यादव अमर रहे"के नारें के साथ शव घर पर पहुंचा शोक में डुबे लोग

बुधन यादव अमर रहे"के नारें के साथ शव घर पर पहुंचा शोक में डुबे लोग

बुधन यादव अमर रहे"के नारें के साथ शव घर पर पहुंचा शोक में डुबे लोग

"बुधन यादव अमर रहे"के नारें के साथ शव घर पर पहुंचा शोक में डुबे लोग

P9bihar news 

मैथिली शुक्ल, दाउदपुर, सारण :- मांझी के पूर्व कांग्रेस विधायक बुधन प्रसाद यादव अब नहीं रहे। समर्थक "बुधन यादव अमर रहें" के नारा की घोषणा के साथ सभी जगह शोक की लहर रही।जिले के  मांझी विधानसभा क्षेत्र से 2बार कांग्रेस के विधायक रहे बुधन प्रसाद यादव की असामयिक निधन पर मशरक कांग्रेस कार्यकर्ताओ के द्वारा गहरा शोक व्यक्त किया गया।

 शोक व्यक्त करने वालो में प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि केदारनाथ सिंह, जिला उपाध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह, प्रखण्ड अध्यक्ष डाॅ. रविन्द्र कुमार सिंह, पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष रविन्द्र सिंह, ब्रह्मदेव दास, लालबाबू सिंह, विक्रमा सिंह, पप्पू तिवारी, प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सेराज अहमद,मनोज सिंह, डब्ल्यू यादव आदि शामिल है।

शोक संदेश में प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि केदारनाथ सिंह, जिला उपाध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह ने कहा कि बुधन यादव जी आजीवन कांग्रेसी और गांधी विचारधारा के वाहक रहे। इसी के कारण उन्हें 2 बार जनता ने सेवा करने का मौका दिया। इनके निधन से कांग्रेस पार्टी को अपूरणीय क्षति हुआ है। जिसकी पूर्ति निकट भविष्य में असम्भव माना जा रहा है। परमात्मा उनको अपने चरणों मे शरण दें शोक संदेश में कहा गया है।