पूर्व मंत्री चंद्रिका राय ने स्वैच्छिक सहयोग राशि संग्रह अभियान के तहत सौंपी  चेक

पूर्व मंत्री चंद्रिका राय ने स्वैच्छिक सहयोग राशि संग्रह अभियान के तहत सौंपी  चेक

गजेन्द्र कुमार

दरियापुर :- बिहार सरकार के पूर्व मंत्री चंद्रिका राय के द्वारा जदयू के द्वारा चलाए जा रहे स्वैच्छिक सहयोग राशि संग्रह अभियान के तहत जिला संग्रह प्रभारी गुड्डू सिंह को अपना  चेक सौंपा गया।

उन्होंने इस अभियान में मिल रही सफलता के लिए संग्रह प्रभारी को बधाई देते हुए कहा कि दल के मजबूती और विस्तार के लिए इस अभियान की महत्वपूर्ण भूमिका है।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिस लगन और निष्ठा से बिहार की सेवा कर रहे हैं, दल के साथी उसी अनुरूप इस अभियान को ऐतिहासिक बनाने में समर्पित भाव से लगे हुए हैं।

वही पूर्व प्रदेश महासचिव शसत्य प्रकाश यादव ने भी स्वैच्छिक सहयोग राशि का चेक सौंपा।इसके साथ ही स्वैच्छिक सहयोग राशि की चेक सौंपने वालों में प्रोफेसर इंद्रकांत विश्वकर्मा, अभय सिंह, इंद्रजीत पटेल, जितेंद्र कुमार सिंह, तकनीकी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रवि प्रकाश, विजेंद्र सिंह व राहुल कुमार सिंह शामिल है।

जिला संग्रह प्रभारी गुड्डू सिंह ने बताया कि इस अभियान की सफलता से हम सब कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ रहा है। इस अभियान से पार्टी को देश से लेकर प्रदेश जिला बूथ स्तर तक कमेटियो के साथी तथा लाखों क्रियाशील एवं प्राथमिक सदस्य महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।प्रदेश के द्वारा इसकी नियमित समीक्षा हो रही है यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है।।