एएसओ ने रैयतों के स्वामित्व, स्व घोषणा वंशावली की जानकारी दी

एएसओ ने रैयतों के स्वामित्व, स्व घोषणा वंशावली की जानकारी दी

एएसओ ने रैयतों के स्वामित्व, स्व घोषणा वंशावली की जानकारी दी

P9bihar news 

 सत्येन्द्र कुमार शर्मा

सारण:-
बिहार विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त योजना के अन्तर्गत जिले के बनियापुर प्रखंड के भुसौव पंचायत के ग्राम सभा में अमरेन्द्र कुमार विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी बनियापुर द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत सरल सहज तरीके से भू -सर्वेक्षण में रैयतों के भू-स्वामित्व स्व घोषणा,बंशावली के संबंध में जानकारी दी।


बनियापुर प्रखंड के भूसौव  पंचायत में ग्राम सभा का पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आयोजन किया गया।ग्राम सभा का आयोजन, प्रचार-प्रसार एवं स्थल स्थानीय मुखिया द्वारा निर्धारित किया गया था।ग्राम सभा में बिहार विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त के सहायक पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार द्वारा रैयत के कर्तव्य के बारे में पूर्ण जानकारी दी जानकारी में वे प्रपत्र -2 में रैयत द्वारा सवामित्व व धारित भूमि कि स्व - घोषना हेतु प्रपत्र  एवं प्रपत्र 3(1) वंशावली के बारे में भी बताए।


इसके अलावा रैयतों को भूमि से सम्बंधित विषय एवं उसका समाधान हेतु सुझाव भी प्रपत्र -1 से प्रपत्र - 21 के बारे में बताए।ग्राम सभा में ही प्रपत्र -2 एवं प्रपत्र -3(1) को रयतों द्वारा भरने की सामान्य जानकारी भी दी ।रैयतों द्वारा आवश्यक कागजात जिसे संलगन करके जमा करना है के बारे में भी जानकारी दी।


स्थानीय रैयत प्रोफेसर अजय कुंवर ने विभागीय जानकारी पर संतोष व्यक्त करते हुए बताया कि लोगों के मन की ढ़ेर सारी भ्रांतियां दूर हो गई है।