मशरक प्रखंड के गांवो में भाजपा सरकार के 8 वर्षों के कार्यकाल पर कार्यक्रमों का आयोजन

मशरक प्रखंड के गांवो में भाजपा सरकार के 8 वर्षों के कार्यकाल पर कार्यक्रमों का आयोजन

मशरक प्रखंड के गांवो में भाजपा सरकार के 8 वर्षों के कार्यकाल पर कार्यक्रमों का आयोजन


बैजू कुमार साह,

मशरक, सारण:- मशरक भाजपा की उत्तरी एवं दक्षिणि मंडल पार्टी  कार्यकर्ताओं द्वारा अभियान चलाकर भाजपा सरकार के 8 वर्षों में किये गए रिपोर्ट कार्ड जनता के बीच वितरण किया जा रहा है। अभियान उत्तरी मंडल के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाया गया।

मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा के जिला महामंत्री रामाशंकर मिश्रा शांडिल्यत्र ने अभियान में सम्मिलित होकर आम नागरिकों के बीच रिपोर्ट कार्ड का वितरण करते हुए  मोदी  सरकार द्वारा किये जाने वाले लाभकारी योजनाओ के विषय में आम जनता  से जानकारी का आदान प्रदान किया। भाजपा सरकार अपने 8 वर्षों के कार्यकाल में पूरे देश में अमृत महोत्सव के रूप में मना रही है ।

इस अभियान के तहत पूरे देश में रिपोर्ट कार्ड के माध्यम से जनता के बीच जाकर भाजपा पार्टी कार्यकर्ता द्वारा लाभ होने वाले लाभुक के विषय में आम नागरिको से जानकारी प्राप्त किया जा रहा है ।यह अभियान भाजपा उत्तरी मंडल के बंगरा पंचायत चाँदकुदरिया के बिभिन्न गांव एवं दक्षिणि मण्डल के जजौली पंचायत व दूरगौली पंचायत के गांवो में अभियान चलाकर आम नागरिको के बीच रिपोर्ट कार्ड प्रदान किया गया।

भाजपा जिला महामंत्री  रामाशंकर मिश्रा शांडिल्य ने केंद्र  सरकार के  द्वारा  8 वर्षों में  अब तक दिए गए देश की जनता को सभी लाभकारी योजनाएं लागू किया गया है ।इस अभियान के तहत हम सभी कार्यकर्ता आम जनता के बीच पहुंचकर जनता को मिलने वाले लाभकारी योजनाओं के विषय में जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।

मोदी सरकार की कार्यकाल से जनता के बीच खुशि की लहर  देखने को मिल रही है।  केंद्र सरकार के द्वारा दीनदयाल विद्युत योजना, स्वक्षता अभियान के तहत शौचालय योजना,नल का जल योजना, अंत्योदय योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, किसान सम्वृद्धि योजना से लाभ  जनता के बीच  खुशी की लहर देखने को मिल रही है।