जमीन संबंधी विवाद मेंं मारपीट घायल महिला भर्ती 

जमीन संबंधी विवाद मेंं मारपीट घायल महिला भर्ती 

जमीन संबंधी विवाद मेंं मारपीट घायल महिला भर्ती 


बैजू कुमार साह,

मशरक, सारण:- मशरक थाना क्षेत्र के सिसई गांव में रविवार की शाम भूमि विवाद को लेकर मारपीट  में महिला घायल हो गई जिन्हें इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया।घायल राजू रावत के 30 वर्षीय पत्नी नीतू देवी है।

डॉ. संजय कुमार ने घायल महिला का प्राथमिक उपचार किया। पड़ोसी से पहले से जमीनी विवाद चल रहा था। जिसमें पहले भी थाना पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई गई है।

वहीं रविवार की शाम विवाद खड़ा कर महिला से मारपीट कर घायल कर दिया गया है। मामले की थाना पुलिस को आवेदन दिया गया है।वहीं पुलिस अनुसाधन में जुटी हुई है।