विशेष अभियान चलाकर 37 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया भेजे गए न्यायिक हिरासत

विशेष अभियान चलाकर 37 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया भेजे गए न्यायिक हिरासत

विशेष अभियान चलाकर 37 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया भेजे गए न्यायिक हिरासत

प्रमोद कुमार 

मोतिहारी,पू०च०।
पुलिस अधीक्षक डॉ• कुमार आशीष के निर्देशानुसार अपराधियों के विरुद्ध योजनाबद्ध विशेष अभियान चलाकर विगत दिवस विभिन्न थानों से कुल 37 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। वही कुल गिरफ्तार अभियुक्तों में 03 लूट, 01 महिला प्रताङना एवं 04 चोरी कांड के आरोपी हैं।

मुख्य गिरफ्तारियों में चकिया थाना से पप्पू कुमार संतोष कुमार अनिल कुमार  तीनों ग्राम मानसी छपरा थाना चकिया को लूट के 01 मोटर साइकिल एवं 01 मोबाइल के साथ लूट, केसरिया थाना से बृजमोहन पासवान  ग्राम लोहरगावा थाना केसरिया को महिला प्रताङना के कांड में गिरफ्तार किया गया है।

साथ ही नकरदेई थाना से टुन्ना कुमार सिंह पिता स्व. सुंदरदेव सिंह ग्राम विशुनपुरवा थाना आदापुर, भीम कुमार साह  ऋषिमुनि पासवान  अप्पू कुमार  सभी ग्राम बलिरामपुर थाना बलिरामपुर, नेपाल को 03 चोरी के मोटर साइकिल के साथ चोरी के कांड में गिरफ़्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में कुल 13 मद्यनिषेध कांड के अभियुक्त हैं।