1038 लीटर शराब जप्त 7300 लीटर पाश विनष्ट 57 गिरफ्तार

1038 लीटर शराब जप्त 7300 लीटर पाश विनष्ट 57 गिरफ्तार

सत्येन्द्र कुमार शर्मा

सारण :- जिलान्तर्गत दिनांक -24 / 25.04.2022 की रात्रि में मात्र 08 घंटों में विशेष अभियान चलाकर कुल 57 अभियुक्तों को  गिरफ्तार किया गया।
 पिछले 24 घंटे में सारण जिलान्तर्गत विशेष अभियान चलाकर 23 शराब की भट्ठियों ध्वस्त कर लगभग 7300 लीटर पाश / अर्धनिर्मित शराब विनष्ट किया गया।  


इस दौरान हत्या / हत्या के प्रयास के कांडो में 03 एवं मद्यनिषेध के कांडो में कुल 41 अभियुक्तों को गिरफतार किया गया तथा कुल 1038.32 लीटर अवैध शराब जप्त किया गया।


                पुलिस अधीक्षक , सारण,संतोष कुमार द्वारा दिए गए गें निर्देश के आलोक के मद्देनजर असमाजिक तत्वों / अपराधकर्मियों की गिरफतारी एवं शराब के सेवन / बिक्री / भंडारण / निर्माण / परिवहन आदि पर पूर्ण रूप पाबंदी लगाने तथा देशी शराब भट्ठी ध्वस्त करने हेतु कार्रवाई को दृष्टिगत रखते हुए दिनांक -24 / 25.04.2022 की रात्रि में विशेष अभियान चलाकर कुल 57 ( संतावन ) अभियुक्तों को गिरफ्तार कर मोटरसाईकिल -06 , स्कूटी -01 , हुंडई कार – 01 , बैग्नार कार -01 , गैस सिलेन्डर - 02 , गैस चूल्हा - 01 एवं 1038.32 लीटर अवैध शराब जप्त किया गया।

   
                इसुआपुर थानान्तर्गत गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम हकारपुर से छापामारी कर 148 . 35 लीटर विदेशी शराब एवं 01 हुंडई कार जप्त किया गया।
               पिछले 24 घंटो में विशेष अभियान चलाकर कुल 23 शराब की भट्ठियों को ध्वस्त कर लगभग 7300 लीटर पाश / अर्ध निर्मित शराब विनष्ट किया गया। अन्य गिरफ्तारी एवं बरामदगी निम्न प्रकार है : 

गिरफ्तारी एवं बरामदगी 

1. कुल गिरफतारी : 57 
2. मद्य निषेध के कांडों में गिरफतारी : 41
3. हत्या / हत्या के प्रयास के कांडों में गिरफतारी : 03
4. जप्त शराब : 1038.32 लीटर
5. शराब भट्ठी ध्वस्तः 23
6. अन्य जप्तः मोटरसाईकिल – 06 , स्कूटी – 01 , हुंडई कार– 01 , बैग्नार कार -01 , गैस सिलेन्डर -02 , गैस चूल्हा -01। 
7. वाहन चेकिंग जुर्माना : 34500 / रूपये

                  दिनांक 24.04.2022 को मांझी थानान्तर्गत गुप्त सूचना के आधार पर बलिया मोड़ से छापामारी कर 40.25 लीटर विदेशी शराब एवं 01 चारपहिया वाहन जप्त कर 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। 


                  दिनांक 24.04.2022 को तरैया थानातर्गत गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम नवनत्नपुर से छापामारी कर 90 लीटर स्प्रीट एवं 4.5 लीटर विदेशी शराब जप्त कर 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। 


                  दिनांक -24.04.2022 को परसा थानान्तर्गत गुप्त सूचना के आधार पर लालापुर चौक से छापामारी कर 50 लीटर देशी शराब एवं 01 स्कूटी जप्त कर 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। 
                  जिलान्तर्गत असमाजिक तत्वों अपराधकर्मियों की गिरफतारी एवं शराब के सेवन / बिक्री / भंडारण / निर्माण / परिवहन आदि पर पूर्णरूप से पाबंदी लगाने तथा देशी शराब भट्ठी ध्वस्त करने हेतु कार्रवाई को दृष्टिगत रखते हेतु सारण पुलिस द्वारा इसी प्रकार आगे भी लगातार कार्रवाई की जाती रहेगी।