जनता दरबार मशरक थाना में पांच नए मामले अंकित दो निष्पादित

जनता दरबार मशरक थाना में पांच नए मामले अंकित दो निष्पादित

प्रितम सिंह

मशरक सारण :- मशरक थाना परिसर में शनिवार को भूमि संबंधित विवादों के निपटारे के लिए जनता दरबार लगा। अंचल निरीक्षक महेंद्र राम और जमादार लक्ष्मण प्रसाद की अगुवाई में मामले की सुनवाई की गई।

जमीन विवाद संबंधित कुछ मामलों को अगले जनता दरबार में लाने को कहा गया। अंचल निरीक्षक महेंद्र राम ने बताया कि भूमि संबंधित विवादों के निपटारे के लिए जनता दरबार आयोजित किया गया।

जिसमें पांच नए मामले में जहां संबंधित दूसरे पक्ष को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने की सुनवाई पर बुलाया गया।

वहीं एक मामले का निष्पादन कर दिया गया। पूर्व में दाखिल चार परिवार में दोनों पक्षों की बात सुनने के साथ भूमि विवाद के मामले में प्रस्तुत कागजात का अवलोकन किया गया जिसमें दो मामले का निष्पादन कर दिया गया।