चिकित्सा हेतु सांसद रुड़ी के सहयोग से तीन लाख रुपए की स्वीकृति 

चिकित्सा हेतु सांसद रुड़ी के सहयोग से तीन लाख रुपए की स्वीकृति 

सत्येन्द्र कुमार शर्मा

, सारण :- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी के अनुशंसा पर मुख्यमंत्री  चिकित्सा सहायता कोष से  कीरण देवी,पति अरुण कुमार,  ग्राम - हेमनगर,रामनगर,पोस्ट- साढ़ा छपरा के निवासी जो कि कैंसर  रोग   से ग्रसित है, इलाज  एम्स दिल्ली हॉस्पीटल में चल रहा है।


 सांसद राजीव प्रताप रूडी से पीड़ित के परिजन ने  स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं के माध्यम से संपर्क किया तो कार्यकर्ताओं द्वारा साभी कागजात सांसद कंटोल रूम में पहुचाया गया। सांसद  राजीव प्रताप रूडी द्वारा मख्यमंत्री  सहायता चिकित्सा कोष से  3,00,000 ( तीन लाख रुपया) , स्वीकृत कराया गया।

सांसद राजीव प्रताप रूडी के निर्देश पर एक शिष्टमण्डल जिनमें बिहार भाजपा के क्रीड़ा प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय प्रभारी  सह पूर्व जिला भाजपा उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह चौहान,किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं सिवान जिला प्राभारी मदन कुमार सिंह , छपरा सदर मण्डल के पूर्व अध्यक्ष धीरज सिंह ,पूर्व जिला भाजपा कोषाध्यक्ष राजनाथ सिंह  राजू, छपरा सदर मण्डल के पूर्व महिला मोर्चा के अध्यक्ष शारदा देवी, कार्यसमिति सदस्य चांदनी देवी आदि कार्यकर्ता पीड़ित के घर जाकर स्वीकृति पत्र परिजन के हाथ मे दिया

। स्वीकृति पत्र देने के बाद सांसद राजीव प्रताप रूडी ने पीड़ित परिवार से मोबाइल पर पीड़ित परिजन के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त किया। परिवार के सदस्यों से उन्होंने कहा कि भगवान पर भरोसा रखें उनकी कृपा  से पीड़ित कीरण देवी  पूरी तरह से जरूर ठीक हो जायेगीं ,हम आगे भी मदद करेंगे ,हमसे जो बन पायेगा हम मदद करेंगे।

स्वीकृति पत्र मिलने एवं सांसद से बात करने पर पीड़ित परिवार के सदस्य एवं मुहल्ले वाले ने  सांसद को धन्यवाद देते कहा कि सांसद द्वारा स्वास्थ्य के प्रति सेवा बहुत ही सराहनीय है। पीड़ित परिवार ने कहा कि इस सहायता राशि से  इलाज में बहुत मदद  मिलेगी।   इस नेक कार्य के लिये सांसद राजीव प्रताप रूडी का आभार प्रकट किया गया । 


परिवार के सभी सदस्य ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सांसद राजीव प्रताप रूडी के कंट्रोल रूम से भी काफी मदद किया गया है।