ज्ञानोत्सव-2079" के उपलक्ष्य में आयोजित आलेख एव प्रश्नोतरी प्रतियोगिता कार्यक्रम के पोस्टर का कुलपति ने किया लोकार्पण

ज्ञानोत्सव-2079" के उपलक्ष्य में आयोजित आलेख एव प्रश्नोतरी प्रतियोगिता कार्यक्रम के पोस्टर का कुलपति ने किया लोकार्पण

ज्ञानोत्सव-2079" के उपलक्ष्य में आयोजित आलेख एव प्रश्नोतरी प्रतियोगिता कार्यक्रम के पोस्टर का कुलपति ने किया लोकार्पण


ज्ञानोत्सव में देशभर के शिक्षाविदों एवं छात्रों का होगा शिक्षा महाकुंभ

P9bihar news 

प्रमोद कुमार 

मोतिहारी। शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, दिल्ली तथा शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार से संबद्ध विभिन्न संस्थाओं की ओर से 17 नवंबर से 19 नवंबर 2022 तक ज्ञानोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस तीन दिवसीय ज्ञानोत्सव कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के छात्रों एवं शोधार्थियों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर आलेख प्रतियोगिता और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर केंद्रित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। 
कार्यक्रम के निमित्त सोमवार को महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी के कुलपति प्रोफेसर आनंद प्रकाश ने ज्ञानोत्सव मे आयोजित प्रतियोगिता के पोस्टर का लोकार्पण किया। 


गौरव पंवार, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास ,प्रांत संयोजक (शोध प्रकल्प) उत्तर बिहार ने मिडिया को जानकारी देते हुए कहा कि "शिक्षा संस्कृति उत्थान " द्वारा 17,18,19 नवम्बर 2022 को ज्ञानोत्सव-2079 का आयोजन भारतीय कृषि संस्थान, नई दिल्ली में किया जा रहा है जिसका विषय शिक्षा से आत्मनिर्भर भारत है।

यह तीसरा  ज्ञानोत्सव-2079 कई स्तरों पर बहुत महत्वपूर्ण है, विशेषकर विद्यार्थियों के लिए कई अवसर है जैसे प्रतियोगिता, परिचर्चा आदि। दो प्रतियोगिताएँ इसके अंतर्गत आयोजित की जा रही है, जिसमें *स्नातक, परास्नातक और शोधार्थियों* के लिये आलेख प्रतियोगिता एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर केंद्रित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता है, जिनका विवरण निम्नलिखित है-
आलेख प्रतियोगता
विषय - शिक्षा से आत्मनिर्भरता
प्रथम पुरस्कार -51000 रुपये
द्वितीय पुरस्कार - 25000 रुपये
तृतीय पुरस्कार - 15000 रुपये 
पांच सांत्वना पुरस्कार - 5100 रुपये
पंजीकरण की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर 2022 है पंजीकरण करने के लिये इस लिंक का प्रयोग करें।https://bit.ly/3fQO7wZ
आलेख भेजने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2022 है। आलेख भेजने के लिये इस लिंक का प्रयोग कीजिए 
https://bit.ly/Aalekh2079शिक्षा नीति प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता
प्रथम पुरस्कार -25000 रुपये
द्वितीय पुरस्कार - 21000 रुपये
तृतीय पुरस्कार - 11000 रुपये 
पांच सांत्वना पुरस्कार - 5100 रुपये
पंजीकरण की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर 2022 है, पंजीकरण करने के लिये इस लिंक का प्रयोग करें - 
https://bit.ly/QuizComp2079 


शिक्षा नीति प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन 5 नवम्बर 2022 को सायं 5 बजे ऑनलाइन माध्यम से किया जायेगा। जिसका विवरण आपके पंजीकृत ईमेल आईडी पर भेजा जायेगा।पोस्टर लोकार्पण के अवसर पर महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्राध्यापक एवं शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

जिसमें प्रोफेसर पवनेश कुमार, प्रांत संयोजक (प्रबंधन शिक्षा) उत्तर बिहार प्रांत , प्रो अजय कुमार गुप्ता एवं गौरव पंवार, प्रांत संयोजक (शोध प्रकल्प) उत्तर बिहार साथ ही सर्वेश्वर पांडे, निखिल कुमार , उपेन्द्र कुमार, हरिओम कुमार ,सहित अन्य विभाग के प्राध्यापक भी उपस्थित रहे।