उदयाचल सूर्य नमस्कार के साथ चार दिवसीय छठ महाव्रत शुरू

उदयाचल सूर्य नमस्कार के साथ चार दिवसीय छठ महाव्रत शुरू

उदयाचल सूर्य नमस्कार के साथ चार दिवसीय छठ महाव्रत शुरू

P9bihar news 


सत्येन्द्र कुमार शर्मा,

सूर्य उपासना आस्था विश्वास के चार दिवसीय महाव्रत छठ के नहाय-खाय को उदयाचल सूर्य को जलार्पण के साथ अनुष्ठान शुरू किया गया।
आश्था विश्वास के सूर्य उपासना का चार दिवसीय छठ पर्व के दूसरे दिन व्रतियों का अनुष्ठान "खरना" विधीवत अस्ताचलगामी सूर्य के प्रथम अर्घ्य समर्पण के पश्चात खीर रोटी पान करने के साथ संपन्न होगा।


खरना के मौके पर व्रती द्वारा रसोईघर मेंं आम के लकड़ी से खीर गाय के दूध और मिठा से प्रसाद बनाया जाता है।सर्व प्रथम वर्तधारी द्वारा अपने प्रसाद ग्रहण के पहले अग्रासन गाय सहित अन्य जीवों को ग्रहण करने के लिए निकाल दिया जाता है। प्रसाद बनाने मेंं घर की अन्य महिला द्वारा भी पूर्ण शुद्धता के साथ भोज्य सामग्री बनाया जाता है।व्रती के प्रसाद ग्रहण करने के पश्चात परिवार के सदस्य पास पड़ोस के लोग प्रसाद ग्रहण करते हैं।
 विधि विधान अनुष्ठान के तहत दिनभर उपवास रहने के बाद अस्ताचल गामी भगवान भास्कर को जलार्पण किया जाता है।


और इस के साथ पर्व का खरना अनुष्ठान संपन्न होता है।सूर्य उपासना का महापर्व कार्तिक मास के छठ का आज नहाय-खाय प्रथम दिन रहा हैं।दूसरे एवं तीसरे दिन अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है जबकि चौथे दिन एवं प्रथम दिन व्रतधारियों द्वारा उदयाचल सूर्य को जलार्पण करने  की परंपरा है।