नीलाम पत्र वाद के तहत राशि वसूली अभियान हेतु सख्त निर्देश 

नीलाम पत्र वाद के तहत राशि वसूली अभियान हेतु सख्त निर्देश 

नीलाम पत्र वाद के तहत राशि वसूली अभियान हेतु सख्त निर्देश 

P9bihar news 


सत्येन्द्र कुमार शर्मा

सारण :- नीलाम पत्र वाद के तहत राशि वसूलने हेतु मेगा अभियान प्रारंभ किया जाएगा।राशि बकाया रखने वालों पर सख्त कार्रवाई के तहत गिरफ्तारी किया जाएगा।

सारण, छपरा 02 मई , आज दिनांक 02 मई 2023 को जिला पदाधिकारी सारण अमन समीर की अध्यक्षता में नीलाम पत्र वाद से संबंधित लंबित वादों की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय अवस्थित कार्यालय कक्ष में संपन्न हुई।  जिला पदाधिकारी ने उपस्थित सभी नीलाम पत्र पदाधिकारियों को सख्त एवं स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जून 2023 तक  नीलाम पत्र वाद के तहत दायर की गई राशि की वसूली हर हाल में की जानी है।

राशि नहीं वसूल हो पाने की स्थिति में संबंधित अभियुक्त की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। इसके लिए बॉडी वारंट निर्गत करने के साथ-साथ शत प्रतिशत नोटिस तमिला कराने को भी कहा गया। बकायेदारों के भागने या छुपने की स्थिति में उसके संपत्ति की भी जब्ती करने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने प्रत्येक सप्ताह शुक्रवार को निश्चित रूप से नीलाम पत्र वाद की सुनवाई सभी नीलाम पत्र पदाधिकारियों को करने का निर्देश दिया ।

सभी नीलाम पत्र पदाधिकारी अपने यहां दर्ज मामलों में से 5 सबसे बड़े बकायेदारों की सूची तैयार कर प्राथमिकता के तौर पर उस पर कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। इस दिन रजिस्टर 9 एवं 10 का भी मिलान करने को कहा गया। सुनवाई एवं कार्यवाही में लापरवाह पदाधिकारियों के ऊपर भी सख्त अनुशासनिक कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई।

जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी
   सारण, छपरा द्वारा उक्त जानकारी दी गई है।