पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, बिना कागजात के वाहन चालकों में हड़कंप

पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, बिना कागजात के वाहन चालकों में हड़कंप

प्रितम सिंह

मशरक सारण:- मशरक थाना पुलिस ने थाना परिसर के सामने रविवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाया। जिससे बिना कागजात व बिना हेलमेट पहनकर बाइक चलाने वालों में हड़कंप मच गया।

वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने बिना कागजात व बिना हेलमेट पहनकर वाहन चलाने वालों से कागज़ात की मांग की।थानाध्यक्ष राजेश कुमार के निर्देश पर आधा दर्जन पुलिस पदाधिकारियों के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।पुलिस प्रशासन द्वारा वाहन चैकिंग से बिना हेलमेट व बिना कागजात के वाहन चलाने वालों में हड़कंप मच गया।

वहीं वाहन चेकिंग के दौरान चार चक्का वाहनों के डिक्की की भी जांच पड़ताल की गई।थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि अवांछनीय तत्वों पर काबू पाने के लिए अब लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी दो पहिया और चार चक्का वाहन सड़क पर वाहन उतारते समय यातायात नियमों का पालन करें।

हेमलेट जरूर पहनें। वाहनों के सभी कागजात साथ में रखें और वाहन चेकिंग अभियान के दौरान कागज़ात मांगे जाने पर कागज़ात दिखाएं।