मशरक प्रखंड कार्यालय परिसर के 24 घंटे का अखंड अष्टयाम का रूप रेखा तैयार

मशरक प्रखंड कार्यालय परिसर के 24 घंटे का अखंड अष्टयाम का रूप रेखा तैयार

प्रितम सिंह

, मशरक सारण:- मशरक प्रखंड परिसर में 11 मार्च को होने वाले अखण्ड अष्टयाम को लेकर उसकी तैयारियों की रूप-रेखा तैयार कर ली गई। बहरौली मुखिया अजित सिंह ने बताया कि 11 तारीख से पहले अष्टयाम को ले पूरी तरह से साफ-सफाई,मन्दिर परिसर का रँगाई-पोताई सजावट समेत प्रखंड परिसर,अंचल कार्यालय,मनरेगा भवन समेत प्रमुख भवन का सजावट ससमय करा लिया जाएगा।

मशरक प्रखंड प्रमुख रवि प्रकाश सिंह उर्फ मंटू ने बताया कि अखण्ड अष्टयाम के मुख्य अतिथि के रूप में बनियापुर विधायक केदारनाथ सिंह रहेंगे।जिसमें 12 मार्च को रंगारंग कार्यक्रम में गायिका पूनम शर्मा,सलोनी पाण्डेय,गायक धनन्जय शर्मा मुख्य रूप से शामिल है।

बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड प्रमुख रवि प्रकाश सिंह मंटू, अजित सिंह मुखिया,अमर सिंह (पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष मशरक),बच्चालाल साह मुखिया,सत्येंद्र सिंह मुखिया,सन्तोष सिंह शिक्षक,चुनमुन बाबा,भूषण सिंह आदि लोग मौजूद रहेंगे।