बदलते मौसम में रखे विशेष ख्याल डॉ मुन्ना

बदलते मौसम में रखे विशेष ख्याल डॉ मुन्ना

प्रमोद कुमार 

मोतिहारी।बदलते मौसम में बच्चे और बुड्ढे पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उक्त बातें डॉक्टर मुन्ना सिंह ने लोगों को जागरूक करते हुए बड़ा बरियारपुर में कहा। साथ ही कहा कि स्वच्छता निरोग काया के लिए काफी आवश्यक है। क्योंकि स्वच्छता के अभाव में बहुत सी बीमारियां होती है।

साथ ही कहा कि बदलते मौसम में इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर हो जाता है जिससे लोग काफी बीमार हो जाते हैं। इसलिए बदलते मौसम में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है।

साथ ही उन्होंने बचाव के उपाय बताते हुए कहा कि इस मौसम में धूप से आने के बाद तुरंत फ्रिज के पानी आइसक्रीम के साथ-साथ ठंडे खाद्य पदार्थों से बचना आवश्यक होता है।

इस मौसम में कभी गर्मी तू कभी ठंड लगता है। इसलिए विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है। साथ ही उन्होंने तुलसी का काढ़ा, नीबू, गिलोय का जूस काफी लाभदायक होता है। जिससे व्यक्ति स्वस्थ रह सकता है।

साथ ही कहा कि अगर किसी व्यक्ति को किसी प्रकार की सलाह की जरूरत  होती है तो एनएच 28 होम्योपैथिक कॉलेज के सामने चंपारण आयुष हेल्थ केयर मैं संपर्क कर सकते हैं। यहां सेवा 24 घंटा उपलब्ध रहती है।