माध्यमिक शिक्षक संघ मढ़ौरा का चुनाव 25 जून

माध्यमिक शिक्षक संघ मढ़ौरा का चुनाव 25 जून

माध्यमिक शिक्षक संघ मढ़ौरा का चुनाव 25 जून

मुन्ना कुमार,

मढ़ौरा :- बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के अनुमंडल इकाई मढ़ौरा का चुनाव 25 जून 2022 को संपन्न होगा।मढ़ौरा अनुमंडल अंतर्गत आने वाले चार प्रखंड मशरक, मढ़ौरा, तरैया एवं अमनौर को मिलाकर अनुमंडल इकाई का चुनाव उच्च विद्यालय महुली चकहन में होना तय किया है।

चुनाव जिला सहायक चुनाव आयुक्त सारण जिला माध्यमिक शिक्षक संघ छपरा द्वारा 25 जून 2022 को सुनिश्चित किया गया है। जिसमें चारों प्रखंडों से जीते हुए सम्मानित सभी स्तर के पार्षदों, प्रखंड सचिवों, प्रखंड अध्यक्षों  एवं अनुमंडल कार्यकारिणी के सदस्य भाग लेंगे। इस चुनाव में प्रखंड स्तरीय सम्मेलन में भारी सफलता प्राप्त करने वाले विद्यासागर विद्यार्थी समर्थित पैनल को ही जीतने की प्रबल संभावना है।

मशरक से राज्य पार्षद चुनाव जीते विनोद कुमार ठाकुर का कहना है कि मढ़ौरा अनुमंडल का चुनाव संपन्न होने के बाद जिला माध्यमिक शिक्षक संघ सारण का चुनाव भी विद्यासागर विद्यार्थी के पक्ष में रहने की प्रबल संभावना है। अनुमंडल चुनाव दिनांक 25 जून 2022 दिन शनिवार को पूर्व समयानुसार 9: 30 बजे से प्रारंभ होगा।