56 शराब भठ्ठी ध्वस्त 26500 लीटर कच्चा शराब विनष्ट 708 लीटर शराब जप्त 90 गिरफ्तार

56 शराब भठ्ठी ध्वस्त 26500 लीटर कच्चा शराब विनष्ट 708 लीटर शराब जप्त 90 गिरफ्तार

सत्येन्द्र कुमार शर्मा

प्रधान संपादक

सारण :- पिछले 48 घंटों में विशेष अभियान चलाकर सारण जिलान्तर्गत 56 शराब की भठ्ठी धवस्त कर लगभग 26500 लीटर कच्चा शराब  पाश विनष्ट किया गया।
 पिछले 48 घंटों में सारण जिलान्तर्गत विशेष अभियान चलाकर कुल 90 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
 इस दौरान हत्या  हत्या के प्रयास के कांडो में 08 एवं मद्यनिषेध के कांडो में कुल 49 अभियुक्तों को गिरफतार किया गया तथा कुल 708 लीटर अवैध शराब जप्त किया गया।

                  पुलिस अधीक्षक , सारण,संतोष कुमार द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक के मद्देनजर असमाजिक तत्वों  अपराधकर्मियों की गिरफतारी एवं शराब के सेवन  बिक्री  भंडारण  निर्माण परिवहन आदि पर पूर्णरूप से पाबंदी लगाने तथा देशी शराब भट्ठी ध्वस्त करने हेतु कार्रवाई को दृष्टिगत रखते हुए दिनांक- 26.02.2022 एवं 27.02.2022 को विशेष अभियान चलाकर कुल 90 ( नब्बे ) अभियुक्तों को गिरफ्तार कर देशी कट्टा - 07 , देशी पिस्टल – 02 , जिंदा कारतूस 19 , मोटरसाईकिल -09 सोने का सीकड़ी - 01 , चॉदी का पायल -01 जोड़ी , ताश - 01 सेट , चाकू - 02 , एवं 708 लीटर अवैध शराब जप्त किया गया।
                  दिनांक 26.02.2022 एवं 27.02.2022 को सारण जिलान्तर्गत विशेष अभियान चलाकर कुल 56 शराब की भठ्ठी को ध्वस्त कर लगभग 26500 लीटर कच्चा शराब  पाश को विनष्ट किया गया। अन्य गिरफ्तारी एवं बरामदगी निम्न प्रकार है : 

 गिरफ्तारी एवं बरामदगी 

1. कुल गिरफतारी : 90
2. मद्य निषेध के कांडों में गिरफतारी : 49
3. हत्या हत्या के प्रयास के कांडों में गिरफतारी : 08
4. जप्त शराब : 708 लीटर
5. शराब भट्ठी ध्वस्तः 56
6. देशी आग्नेयास्त्र : देशी कट्टा - 07 , देशी पिस्टल -02 जिंदा कारतूस - 19
7. जप्त अन्य :   मोटरसाईकिल - 09 , सोने का सीकड़ी - 01 , चॉदी का पायल - 01 जोड़ी , ताश -01 सेट , चाकू - 02 , एवं नगद जप्त राशि - 5810 रू0 
8. वाहन चेकिंग जुर्माना : 57500 रू 0 
                  दिनांक –27.02.2022 को मांझी थानान्तर्गत गुप्त सूचना के आधार पर कंचनपुर एवं बलिया मोड़ से छापामारी कर 60 लीटर देशी शराब , 3.8 लीटर विदेशी शराब जप्त कर 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया ।
                  दिनांक 27.02.2022 कों अमनौर थानान्तर्गत गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम धरहरा से छापामारी कर 180 लीटर स्प्रीट शराब जप्त कर 01 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार| 
                   दिनांक- 27.02.22 को मुफ्फसिल थानान्तर्गत गुप्त सूचना के आधार पर घोष कॉलोनी साढ़ा एवं साढ़ा दुधिया पुल के पास से छापामारी कर 37 लीटर देशी शराब एवं 01 मोटरसाईकिल जप्त कर 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। 
                    दिनांक - 27.02.2022 को अवतारनगर थानान्तर्गत गुप्त सूचना के आधार पर सुवर्णा दियर नदी के पास से छापामारी कर 30 लीटर देशी शराब एवं 01 मोटरसाईकिल जप्त कर 01 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।  
                    जिलान्तर्गत असमाजिक तत्वों  अपराधकर्मियों की गिरफतारी एवं शराब के सेवन  बिक्री भंडारण  निर्माण  परिवहन आदि पर पूर्णरूप से पाबंदी लगाने तथा देशी शराब भट्ठी ध्वस्त करने हेतु कार्रवाई को दृष्टिगत रखते हेतु सारण पुलिस द्वारा इसी प्रकार आगे भी लगातार कार्रवाई की जाती रहेगी।