सम्राट अशोक जयंती की तैयारी हेतु रालोजद नेता लगातार कर रहे है जनसम्पर्क

सम्राट अशोक जयंती की तैयारी हेतु रालोजद नेता लगातार कर रहे है जनसम्पर्क

सम्राट अशोक जयंती की तैयारी हेतु रालोजद नेता लगातार कर रहे है जनसम्पर्क


P9bihar news 

प्रमोद कुमार 
मोतिहारी,पू०च०।
शनिवार क़ो राष्ट्रीय लोक जनता दल के प्रदेश नेता सह पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डॉ. दीपक कुमार मोतिहारी एवं पिपराकोठी प्रखंड के बिभिन्न पंचायतों का दौरा कर लोगों से जनसम्पर्क किया।बताते चले की राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के आह्वान पर आगामी 28 मार्च क़ो पटना के बापू सभागार में सम्राट अशोक जयंती समारोह का आयोजन किया गया है।
जयंती समारोह क़ो सफल बनाने हेतु डॉ. कुमार जनसम्पर्क कर रहें है।


डॉ. दीपक ने बताया की महान चक्रवर्ती राजा सम्राट अशोक का जयंती समारोह ऐतिहासिक होगा विधानसभा क्षेत्र से हजारों की संख्या में लोग छोटी बड़ी गाड़ियों से पटना चलेंगे, लोगों में काफ़ी उत्साह का माहौल है।डॉ. कुमार ने बताया की विरासत बचाओं नमन यात्रा के बाद पुरे बिहार में उपेंद्र कुशवाहा जी की लोकप्रियता काफ़ी बढ़ी है, उपेंद्र कुशवाहा ही एकमात्र समाजवादी नेता है जो जेपी, लोहिया, कर्पूरी ठाकुर के विचारों क़ो आगे लें जायेंगे, इनसभी बातों क़ो देखते हुए क्षेत्र में जनता उपेंद्र कुशवाहा के प्रति काफ़ी हर्षित है।

क्षेत्र भ्रमण के दौरान सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा, रामबालक सिंह कुशवाहा, राजनारायण प्रसाद, रुपलाल प्रसाद, अजय यादव, जयराम सिंह, अजय कुशवाहा, राजेंद्र प्रसाद, राजबलभ कुशवाहा, राजदेव प्रसाद, पप्पू कुशवाहा, गुडू कुशवाहा, डॉ. गुरुचरण सिंह, भोपाल प्रसाद, कमाता प्रसाद, वरुण कुशवाहा, शत्रुधन यादव, दीपलाल प्रसाद, नरेश राम, मोहन राम, मंतोष यादव, डॉ. रघुनाथ प्रसाद, नितेश कुमार, उमेश प्रसाद, आदि सक्रिय भूमिका में थे।