अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रभात फेरी

अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रभात फेरी

अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रभात फेरी

P9bihar news 

सत्येन्द्र कुमार शर्मा

सारण :- गरखा प्रखंड अंतर्गत शीतल सिंह सरस्वती शिशु विद्या मंदिर धनौरा परिवार की ओर से आजादी के 75 वें साल के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में  तिरंगा झंडा प्रभातफेरी का आयोजन किया गया।

तिरंगा यात्रा का शुरुआत विद्यालय परिसर से शुरू होकर गरीबनाथ मंदिर, धनौरा बाजार,नरांव, एवं धनौरा गांव होते हुए पुनः विद्यालय पहुंचा। रास्ते में बच्चों ने खूब जमकर नारेबाजी की जिसमें बंदे मातरम,भारत माता की जय,अमृत महोत्सव जिंदाबाद के नारों से क्षेत्र गुंजायमान रहा।


तिरंगा यात्रा में शामिल सदस्यों में मुख्य रूप से विद्यालय के सचिव सदानंद सिंह, प्रधानाध्यापक गणेश प्रसाद, जयप्रकाश महतो, शैलेश सिंह, ब्रह्मानंद ठाकुर, रामनरायण प्रभाकर, सुनील प्रसाद श्रीवास्तव, सुनील राय, अनिल कुमार सिंह, सुनील दि्वेदी, राजेश सिंह, गायत्री देवी, प्रियंका,नीगम, गोल्डी,प्निति कुमारी,मीनी कुमारी के साथ विद्यालय के पुरातन छात्र राकेश कुमार सिंह शामिल हुए।