पुलिस अधीक्षक सारण द्वारा थाना का वार्षिक निरीक्षण, सलामी परेड एवं दिशा निर्देश

पुलिस अधीक्षक सारण द्वारा थाना का वार्षिक निरीक्षण, सलामी परेड एवं दिशा निर्देश

पुलिस अधीक्षक सारण द्वारा थाना का वार्षिक निरीक्षण, सलामी परेड एवं दिशा निर्देश

P9bihar news 

सत्येन्द्र कुमार शर्मा

सारण :- पुलिस अधीक्षक सारण द्वारा थाना का वार्षिक निरीक्षण, सलामी परेड में भाग लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।संतोष कुमार, भा0पु0से0, पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा दिनांक-16.11.22 को महिला थाना एवं दिनांक-17.11.22 को जलालपुर थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया। 

निरीक्षण के क्रम में महिला एवं जलालपुर थाना में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों, कर्मियों को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा दिनांक-16.11.22 को महिला थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा निरीक्षण हेतु महिला थाना पहुॅचकर सबसे पहले सलामी परेड लिया गया तथा

इसके उपरांत थाना पर उपस्थित थानाध्यक्ष महिला थाना सहित सभी पुलिस पदाधिकारियों, कर्मियों को निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन, अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था संधारण एवं कांडो के गुणवत्तापूर्ण त्वरित निष्पादन एवं वांछितों की गिरफ्तारी तथा पूर्व के कांड में प्राप्त कुर्की,वारंट का तामिला कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान थाना भवन, परिसर, पुलिस पदाधिकारी,बल के आवासीय बैरेक का भ्रमण कर साफ-सफाई,रख-रखाव हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश देने के उपरांत थाना के सभी अभिलेखो एवं पंजीयों की जॉच की गई। जॉच के दौरान अभिलेखो व पंजीयों के संधारण में मिली त्रुटियों के सुधार हेतु कई निर्देश दिया गया।

इस दौरान थानाध्यक्ष महिला थाना को थाना में लंबित कांडों का निष्पादन करने हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया। साथ हीं थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया की जिन महिला पुलिस पदाधिकारी की रात्रि ड्यूटी न हो उन्हें निश्चित रूप से प्रातः 04ः00 बजे पर्याप्त बल के साथ शहरी क्षेत्र में गश्ती भेजे तथा गश्ती जाने वाली महिला पुलिस पदाधिकारी का दायित्व होगा की वे गश्ती वैसे पार्क के आस-पास करें जहॉ ज्यादा महिला Morning Walk करती हो व ऐसे कोचिंग संस्थान के आस-पास जहॉ छात्राएं कोचिंग में Early in the Morning पढ़ने के लिए जाती है ताकि पुलिस की उपस्थिति से महिलाओं के बीच सुरक्षा का भाव बढ़े तथा छिनतई एवं छेड़खानी की घटना पर पूर्णतः अंकुश लग सके। 


            दिनांक-17.10.22 को पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा जलालपुर थाना का वार्षिक निरीक्षक किया गया। पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा निरीक्षण हेतु जलालपुर थाना पहॅुचकर सबसे पहले सलामी परेड लिया गया तथा इसके उपरांत थाना पर उपस्थित सभी चौकीदारों का चौकीदारी परेड लेकर उन्हे उनके कर्तव्यों के बारे में बताते हुए कर्तव्यों के निर्वहन संबंधि आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। तत्पश्चात् थाना पर उपस्थित थानाध्यक्ष, जलालपुर थाना सहित सभी पुलिस पदाधिकारीयों, 


कर्मियों को निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन, अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था संधारण एवं कांडो के गुणवतापूर्ण त्वरित निष्पादन एवं वांछितों की गिरफ्तारी तथा पूर्व के कांड में प्राप्त कुर्की,
वारंट का तामिला कराने एवं दागियों के संदर्भ में विस्तृत जॉच करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान थाना भवन,परिसर, पुलिस पदाधिकारी, बल के आवासीय बैरेक का भ्रमण कर साफ-सफाई, रख-रखाव तथा थाने में जप्त वाहनों को Segregate करते हुए उनके नीलामी हेतु संबंधित को प्रस्ताव भेजने हेतु आवश्यक निर्देश देने के उपरांत थाना के सभी अभिलेखो एवं पंजीयों की जॉच की गई। जॉच के दौरान अभिलेखो व पंजीयों के संधारण में मिली त्रुटियों के सुधार हेतु कई निर्देश दिया गया।

पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा अपराध नियंत्रण हेतु प्रभावकारी गश्ती करने एवं मद्यनिषेध कानून के अनुपालन सहित अन्य विभागीय कार्यो के संबंध में कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा आगंतुको का विशेष ध्यान रखते हुए थानाध्यक्ष सहित थाने में उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारी, कर्मी को आगंतुको के साथ विनम्रता,
शालीनता पूर्वक पेश आने,

उनकी समस्यों को हल करने हेतु हर संभव प्रयास करने, उन्हे आवेदन लिखने के लिए पेपर और पेन की आपूर्ति करने, बैठने के लिए उचित व्यवस्था करने, उनके साथ भाषा का सही प्रयोग करने तथा उनके पीने के लिए पानी की व्यवस्था करने हेतु सख्त निर्देश दिया गया। साथ ही वाहन जॉच के क्रम में वृद्ध, लाचार, बिमार व्यक्तियों तथा रेल, हवाई यात्रा एवं आवश्यक,

आपातकालीन कार्य के लिए जाने वाले व्यक्तियों को अनावश्यक अधिक समय तक रोक कर उनका समय बर्बाद न करने तथा संदिग्ध, ट्रिपल लोडिंग एवं तेज गति से वाहन चलाने वाले व्यक्तियों को सघन जॉच कर आवश्यक विधि-सम्मत कार्रवाई करने हेतु दिशा-निर्देश दिया गया।