माध्यमिक परीक्षा केंद्रों का पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षण कर दिशा निर्देश जारी

माध्यमिक परीक्षा केंद्रों का पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षण कर दिशा निर्देश जारी

सत्येन्द्र कुमार शर्मा

सारण :- पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा सारण जिलान्तर्गत माध्यमिक परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया।
परीक्षा केन्द्रों पर प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों/दण्डाधिकारियों को शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन हेतु  आवश्यक दिशा-निर्देश दिए अ।

माध्यमिक (सैद्धांतिक) परीक्षा-2022 के अवसर पर यातायात एवं भीड़ प्रबंधन हेतु शहर के विभिन्न चौक चौराहो एवं परीक्षा केन्द्रो के आस-पास पुलिस पदाधिकारी/बल की गई प्रतिनियुक्ति।
               
 संतोष कुमार,पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा सारण जिलान्तर्गत आयोजित माध्यमिक (सैद्धांतिक) परीक्षा-2022 के विभिन्न केन्द्रो यथा जिला स्कूल, सारण, छपरा, बृज किशोर किंडर गार्डेन, छपरा, एवं राम जयपाल कॉलेज, छपरा आदि परीक्षा केन्द्रो पर भ्रमण कर परीक्षा केन्द्र पर प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी/दण्डाधिकारी को शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त परीक्षा सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। 


                इस अवसर पर सारण जिलान्तर्गत यातायात प्रबंधन एवं भीड़ नियंत्रण हेतु संतोष कुमार, पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु शहर के विभिन्न चौक चौराहो एवं परीक्षा केन्द्रो के आस-पास पुलिस पदाधिकारी/बल की प्रतिनियुक्ति की गई जिसके फलस्वरूप यातायात व्यवस्था काफी सहज और व्यवस्थित रही और आमजनो को कोई परेशानी नही हुई।
                उल्लेखनीय है कि इस वर्ष सारण जिलांतर्गत माध्यमिक (सैद्धांतिक) परीक्षा 2022 कुल 71 परीक्षा केन्द्रों (सदर अनुमंडल, छपरा में 56, मढौरा में 09 तथा सोनपुर में 06) पर आज दिनांक 17.02.22 से शुरू हुआ है, जो दिनांक 24.02.22 को सम्पन्न होगा।
                 परीक्षार्थियों और अभिभावको से अपील है कि वे परीक्षा केन्द्रो पर समय से पूर्व आ जाएं और अभिभावकगण अपने परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र पर छोडने के उपरांत परीक्षा केन्द्र से दूर हट कर किसी खाली स्थान/मैदान/राजेन्द्र स्टेडियम आदि जगहो पर चले जाए ताकि सड़क पर अनावश्यक भीड़ न रहे और यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके।