मोतिहारी चंपारण सत्याग्रह के विजय पर समारोह का आयोजन

मोतिहारी चंपारण सत्याग्रह के विजय पर समारोह का आयोजन

प्रमोद कुमार 
 


मोतिहारी,पू०च०।
महात्मा गांधी के चंपारण सत्याग्रह के सफलता पर 18 अप्रैल 2022 को विशेष आयोजन गांधी संग्रहालय मोतिहारी में किया गया। इस आयोजन में जिला अपर समाहर्ता आपदा अनिल कुमार का आगमन इस कार्यक्रम में हुआ।

इस मौके पर गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति नई दिल्ली के पूर्व निर्देशक डॉ श्रीमती सविता सिंह आई हुई थी। इस कार्यक्रम का अध्यक्षता करते हुए गांधी संग्रहालय के सचिव एवं पूर्व मंत्री ब्रजकिशोर सिंह ने गांधी जी के चरित्र चित्रण किया और जिला अपर समाहर्ता ने गांधी जी के किए गए कार्यों का सराहना किए।

इस मौके पर जिला अपर समाहर्ता आपदा श्री कुमार को गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति के पूर्व निदेशक श्रीमती सविता सिंह के द्वारा सत्याग्रह पुस्तक से सम्मानित किया गया और चंपारण में किए गए उनके कार्य का सराहना भी किया गया

इस कार्यक्रम में  गांधी संग्रहालय के सक्रिय सदस्य राय सुंदर देव शर्मा, विनय कुमार, रंजीत गिरी, सचिन कुमार, आकर्ष कुमार, अमिता निधि, बबीता श्रीवास्तव, सहित कई गांधीवादी इस मौके पर उपस्थित रहे।